शनिवार, 24 अगस्त 2019

दून की समाज सेविका रमनप्रीत कौर को इंदौर में किया जाएगा सम्मानित 

दून की समाज सेविका रमनप्रीत कौर को इंदौर में किया जाएगा सम्मानित 



इंदौर में  क्रिएटिव इंडियन आइकान अवार्ड से नवाजा जाएगा
प0नि0 संवाददाता
देहरादून। दून की रमनप्रीत कौर को वुमन पावर सोसाइटी द्वारा आयोजित इको क्रिएटिव इंडियन अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। इस अवार्ड के लिए पूरे भारत में उत्कृष्ट सामाजिक कार्य सामाजिक कार्य करने वालों को पुरूस्कृत किया जाता है।
बताते चलें कि रमनप्रीत कौर को प्रथम नारी सम्मान 2018 में मिल चुका है साथ ही देहरादून में होने वाले घुघूती महोत्सव में भी उनको सम्मान हो चुका है। वह सरकारी स्कूलों में गरीब बच्चों को स्टेशनरी व जरूरतमंद समान मुहैया कराकर सेवा में दे चुकी है और यह सम्मान उनके लिए एक बहुत मायने रखता है। 
रमनप्रीत इस तरह के सामाजिक ेकार्य करती रहती है। अभी हाल ही में उत्तरकाशी से आए आपदा में घायल लोगों को उन्होंने दून अस्पताल जाकर खुद उनका हाल जाना और उनके दुख दर्द को बांटा। जिस तरह से उन्होंने हर गरीब की मदद करने की ठानी है उनके काम की सराहना पूरा प्रदेश करता है।


मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...