शुक्रवार, 23 अगस्त 2019

विदेशियों के पर्वतारोहण एवं ट्रैकिंग के लिए 4 राज्यों के 137 पर्वत शिखरों को खोला गया

विदेशियों के पर्वतारोहण एवं ट्रैकिंग के लिए 4 राज्यों के 137 पर्वत शिखरों को खोला गया
एजेंसी
नई दिल्ली। सरकार ने पर्वतारोहण एवं ट्रैकिंग के लिए पर्वतारोहण वीजा प्राप्त करने के इच्छुक विदेशियों के लिए 137 पर्वत शिखरों को खोल दिया है। ये शिखर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और सिक्किम में स्थित हैं। विदेशियों के लिए सबसे ज्यादा 51 शिखर उत्तराखंड में खोले गए हैं। 
इस सूची में जम्मू-कश्मीर के 15 पर्वत शिखरों को भी शामिल किया गया है। संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार प्रह्लाद सिंह पटेल ने विदेशियों के लिए ज्यादा पर्वत शिखरों को खोलने के पर्यटन मंत्रालय के अनुरोध को स्वीकार करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया है। प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि यह देश में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में उठाया गया एक ऐतिहासिक कदम है।
इससे पहले नई दिल्ली में राष्ट्रीय पर्यटन सम्मेनल के दौरान राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पर्यटनमंत्रियों को संबोधित करते हुए पर्यटन मंत्री ने साहसिक पर्यटन पर जाने वाले यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने राज्यों से अनुरोध किया कि वे साहसिक पर्यटन आपरेटरों का पंजीकरण करते समय अत्यधिक सावधानी बरतें और यह भी सुनिश्चित करें कि राज्यों द्वारा साहसिक पर्यटन के दिशा निर्देशों को पालन किया जा रहा है।
भारतीय साहसिक पर्यटन दिशा निर्देश 2018 के तहत जमीन, हवा और पानी में की जाने वाली गतिविधियां आती हैं, जिनमें पर्वतारोहण, ट्रैकिंग, बंजी जंपिंग, पैरा ग्लाइडिंग, कयाकिंग, स्कूबा डाइविंग, स्नोरकेलिंग, रिवर राफ्रिटंग और कई दूसरे खेल आते हैं।
पर्वतारोहण/ट्रैकिंग के लिए खोले गए उत्तराखंड के शिखरों की सूची निम्नलिखित है- एवलांच-पर्वतारोहण, भृगुपंथ- पर्वतारोहण, भृगु पर्वत-पर्वतारोहण, कालीढांग- पर्वतारोहण, यानबुक- ट्रैकिंग, रत्नगरियन- ट्रैकिंग, चिरबास पर्वत-पर्वतारोहण, महालया पर्वत- ट्रैकिंग, रुदुगरिया- ट्रैकिंग, बालाकुन-पर्वतारोहण, बंदरपूंछ पश्चिम- पर्वतारोहण, बेतारहोली-पर्वतारोहण। 
बेतारहोली दक्षिण- पर्वतारोहण, भागन्यू- ट्रैकिंग, गरूड़ पर्वत- पर्वतारोहण, गरूड़ फोर्क्ड- पर्वतारोहण, कलंका- पर्वतारोहण, पार्वती पर्वत- पर्वतारोहण, पावागढ़-ट्रैकिंग पूर्वी दूनागिरी- पर्वतारोहण, ऋषि पहाड़- पर्वतारोहण, नारायण पर्वत- ट्रैकिंग, नर पर्वत- ट्रैकिंग, ब्लैक पीक- पर्वतारोहण, डांगथल- पर्वतारोहण, देवीस्थान- पर्वतारोहण, देवीस्थान- पर्वतारोहण, देवतोली- पर्वतारोहण, दूनागिरी- पर्वतारोहण, हरदेओल- पर्वतारोहण, जान्हूकोट- पर्वतारोहण, कीर्ति स्तंभ- पर्वतारोहण, लामछिर- ट्रैकिंग, लामछिर दक्षिण- ट्रैकिंग, लामपक दक्षिण- पर्वतारोहण। 
महालया पर्वत- ट्रैकिंग, मांडा एक- पर्वतारोहण, मांडा टू- पर्वतारोहण, मांडा-थ्री -पर्वतारोहण, नंदा भनार- पर्वतारोहण, नंदा खानी- पर्वतारोहण, नंदा लपाक- ट्रैकिंग, पंचाचुली वन- पर्वतारोहण, पंचाचुली टू- पर्वतारोहण, पंचाचुली थ्री- पर्वतारोहण, पंचाचुली फोर- पर्वतारोहण, पंचाचुली फाइव-पर्वतारोहण, ऋषि कोट- पर्वतारोहण, एसएएपफ मिनाल-पर्वतारोहण, श्रीकंठ-पर्वतारोहण, सुमेरू पर्वत- पर्वतारोहण।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...