रविवार, 29 सितंबर 2019

हिमाचल के वैज्ञानिक ने उत्तराखण्ड़ में बनाया रिकार्ड

हिमाचल के वैज्ञानिक ने उत्तराखण्ड़ में बनाया रिकार्ड


एक पौधे पर उगा दिए गेंदे के 865 फूल



एजेंसी
सोलन। गेंदे के एक पौधे पर 865 फूल खिलाने वाले सोलन के खुंभ अनुसंधान केंद्र चंबाघाट के वैज्ञानिक डा0 बृज लाल अत्री का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल हो गया। करीब 4 वर्ष पूर्व हासिल इस उपलब्धि के लिए उन्हें बीते दिन लिम्का बुक की तरफ से प्रमाणपत्र मिला।
ड0 अत्री ने वर्ष 2015 में यह कारनामा किया था। इसके वीडियो और फोटो उन्होंने लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए भेजे थे। ड0 अत्री के पत्राचार के बाद इसके सकारात्मक परिणाम आए हैं। उन्होंने मुक्तेश्वर नैनीताल (उत्तराखंड) में यह गेंदे का फूल उगाया था।
इस पौधे में 865 फूल खिले, जो एक रिकॉर्ड था। डॉ0 अत्री ने इसे लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स गुड़गांव (हरियाणा) भेजा जो 2017 के रिकॉर्ड में शामिल कर लिया। अब करीब 4 साल बाद उन्हें प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है।
डा0 अत्री ने बताया कि वर्ष 2015 में उनका ध्यान सब्जी उगाने की तरफ था। इसके लिए मुक्तेश्वर में एक क्यारी बना रखी थी। जहां उन्होंने गेंदे का फूल भी उगा दिया। सब्जियों को मिल रहे पानी व खाद से यह फूल कुछ ही समय में बहुत फैल गया, लेकिन काफी समय तक इसमें फूल नहीं उगे।
आखिर में पौधे को उखाड़ने की सोची तो चमत्कारिक रूप से इसमें एक साथ कई फूल उगने शुरू हो गए। यह पौधा एक मीटर लंबा और इतना ही चौड़ा था। फूलों की गिनती के लिए इसे कई भागों में बांटा गया।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...