मंगलवार, 10 सितंबर 2019

पत्रकार रवीश कुमार को मिला रेमन मैगसायसाय पुरस्कार

पत्रकार रवीश कुमार को मिला रेमन मैगसायसाय पुरस्कार
पत्रकार रवीश कुमार को एशिया का नोबेल कहे जाने वाले रेमन मैगसायसाय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह समारोह फिलीपीन्स की राजधानी मनीला में आयोजित किया गया।


एजेंसी


मनीला। भारतीय पत्रकार रवीश कुमार को एशिया का नोबेल पुरस्कार कहे जाने वाले रेमन मैगसायसाय अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया 'संकट' की अवस्था में है और यह अचानक या आकस्मिक नहीं हुआ है बल्कि सुनियोजित तरीके से इसे अंजाम दिया गया है। रेमन मैगसायसाय अवॉर्ड के प्रशस्ति पत्र में कहा गया है कि भारत के प्रभावशाली टीवी पत्रकारों में एक रवीश कुमार (44 साल) अपनी खबरों में आम लोगों की समस्याओं को तरजीह देते हैं।
फिलीपीन्स की राजधानी मनीला में पुरस्कार ग्रहण करते हुए कुमार ने कहा कि भारतीय मीडिया संकट की स्थिति में है और यह संकट एकाएक या आकस्मिक नहीं हुआ है बल्कि व्यवस्थित तरीके से इसे अंजाम दिया गया।' उन्होंने कहा कि मीडिया में संकट का मूल्यांकन करना सबसे अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। कुमार समेत पांच लोगों को पुरस्कार देने की घोषणा की गई थी।
साल 2019 के रेमन मैगसायसाय पुरस्कार के अन्य विजेताओं में म्यांमा से को स्वे विन, थाइलैंड से अंगखाना नीलापिजीत, फिलीपीन से रेमोंडो पुजेंटे कयाबिब और दक्षिण कोरिया से किम जोंग की का नाम शामिल है। फिलीपीन के सर्वाधिक प्रतिष्ठित राष्ट्रपति रहे रेमन डेल फिएरो मैगसायसाय के नाम पर 1957 में इस पुरस्कार की शुरुआत की गई थी । द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद वह देश के तीसरे राष्ट्रपति थे। रेमन मैगसायसाय पुरस्कार एशिया का सर्वाेच्च सम्मान है और हर साल एशिया के लोगों या संगठनों को दिया जाता है। बिहार के जितवारपुर गांव में जन्मे कुमार 1996 में टीवी चौनल से जुड़े थे और रिपोर्टर के तौर पर काम करते हुए आगे बढ़े। वह पत्रकारिता में सक्रिय हैं।


 


मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...