रविवार, 8 सितंबर 2019

सुरेश स्नेही के गढ़वाली काव्य संग्रह मन ख्यात का विमोचन

सुरेश स्नेही के गढ़वाली काव्य संग्रह मन ख्यात का विमोचन


बोलियां समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करती हैं: सुनील उनियाल गामा

संवाददाता

देहरादून। प्रसिद्ध कवि सुरेश स्नेही द्वारा लिखित गढ़वाली काव्य संग्रह मन ख्यात का विमोचन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा की बोलियां समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करती हैं।

उत्तरांचल प्रेस क्लब में प्रसिद्ध कवि सुरेश स्नेही के गढ़वाली काव्य संग्रह मन ख्यात का विमोचन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा, महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार, लोक गायक पद्मश्री प्रीतम भरतवाण मौजूद रहे। 

इस अवसर पर मेयर गामा ने कहा कि बोलियां समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के साहित्यकारों को उचित सुविधा मिले इसके लिए सरकार पूर्ण रूप से कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि सुंदर रचनाओं के निर्माण से समाज को नई दिशा मिलती है।

लोक गायक पद्मश्री प्रीतम भरतवाण ने सुरेश स्नेही द्वारा रचित काव्य संग्रह की प्रशंसा करते हुए कहा कि जहां न पहुंचे रवि वहां पहुंचे कवि। उन्होंने कहा कि काव्य संग्रह से प्रतीत होता है कि राज्य की बोली भाषा के प्रति कवियों का समर्पण किस स्तर पर है।

महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने स्नेही के काव्य संग्रह को मील का पत्थर करार देते हुए कहा कि राजकीय सेवा में कार्यरत होने के बावजूद श्रेणी द्वारा जो कार्य किया जा रहा है वह समाज के लोगों को नई दिशा दिखाने का काम करेगा।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कवियों द्वारा काव्य पाठ किया गया जिसमें मुख्य रूप से शांति प्रकाश जिज्ञासु, चक्र दत्त सुपाल, बीना बैंजवाल, बीना कंडारी, गोपाल बिष्ट, डा० सत्यानंद बडोनी, दीपक कैंतूरा, सतीश फलोदी, तथा मुकेश हटवाल द्वारा काव्य पाठ किया गया, वही मुख्य अतिथि द्वारा कवियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन उत्तराखंड विकास परिषद के पूर्व सदस्य चंद्रवीर गायत्री द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का संचालन बीना बैंजवाल ने किया।


मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...