रविवार, 13 अक्तूबर 2019

72वें वार्षिक निरंकारी संत समागम की तैयारियां शुरू

72वें वार्षिक निरंकारी संत समागम की तैयारियां शुरू
कलम सिंह रावत ने दी जानकारी 16-18 नवम्बर को आयोजित होगा  



संवाददाता
देहरादून। संत निरंकारी मिशन की निजी भूमि पर सद्गुरू सुदीक्षा के सानिध्य में 72वें वार्षिक निरंकारी संत समागम की स्वैच्छिक सेवाओं का उद्घाटन शुरू हो गया है। इस अवसर पर सेवादल के अधिकारी, स्वयंसेवक और दिल्ली एवं इसके आसपास के क्षेत्रों, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र इत्यादि राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्वालु पहंुचे।
ज्ञातव्य हो कि यह समागम दूसरी बार संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल नजदीक समालखा जीटी रोड हरियाणा पर 16-18 नवम्बर को आयोजित होगा। जिसकी सेवाएं शुरू हो गई है। इस मुख्य रूप देने के लिए दूर-दूर से निरंकारी भक्त दिन-रात सेवाओं में योगदान दे रहे है। वहीं सद्गुरु सुदीक्षा जी ने मिशन के श्रद्वालुओं तथा निरंकारी सेवादल के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि न केवल सेवादल के सदस्य सेवा कर रहे है बल्कि संगत के सभी सदस्य सेवा कर रहे है। 
उन्होंने कहा कि मिशन का उद्देश्य एकत्व, शांति, समरसता, विश्वबन्धुत्व है तथा मानवीय गुणों को घर-घर पहंुचाना हमारी जिम्मेदारी है। हमें सेवा, सुमिरण और सत्संग के गहनों को सदैव धारण रखना चाहिए। समागम स्थल पर आने वाले श्रद्वालुओं को अधिक से अधिक सुख-सुविधाएं प्रदान कराने के प्रयासों में शामियानों की एक सुन्दर नगरी स्थापित की जाएगी। 
बता दें कि समस्त भारत वर्ष से लाखों की संख्या में श्रद्वालु समागम हेतु समालखा पहुंचेंगे और विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्वालु पहुंच रहे है। समागम को ध्यान में रखते हुए गत वर्षाे की भांति रेलवे ने प्रत्येक एक्सप्रेस और मेल टेªन को समागम स्थल के करीब स्थित भोड़वाल माजरी रेलवे स्टेशन पर 5 से 30 नवम्बर तक 3 मिनट के लिए रोकने का फैसला किया है।
संयोजक कलम सिंह रावत ने बताया कि यह समागम स्थल करीब 600 एकड़ भूमि में फैला हुआ है। इस समागम में मुख्य सत्संग पंडाल और आवासीय शामियानों के अतिरिक्त समागम मैदान में विभिन्न कार्यालय, प्रदर्शनी, प्रकाशन स्टाल, लंगर, कैंटीन और डिस्पैंसरी इत्यादि होंगे। पानी, बिजली की आपूर्ति, परिवहन, यातायात नियंत्रण तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है।
समागम पर पर्यावरण एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए लंगर को स्टील की थालियों में परोसा जायेगा। समागम में शामिल होने वाले शारीरिक रूप से दिव्यांग भक्तों के लिए विशेष प्रबंध किया जायेगा। समागम में प्राथमिक उपचार के लिए डिस्पैन्सरियों तथा उपचार केन्द्रांे का प्रबंध किया जायेगा।


मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...