गुरुवार, 3 अक्तूबर 2019

भारत-कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास काजिंद-2019

भारत-कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास काजिंद-2019



एजेंसी
पिथौरागढ़। भारत और कजाकिस्तान सेना के बीच चौथा वार्षिक सैन्य अभ्यास काजिंद-2019 पिथौरागढ़ में शुरू हुआ। इस अभ्यास का उद्देश्य जंगल और पहाड़ी इलाकों में अलगाववाद निरोधी/आतंकवाद निरोधी आपरेशन में सैनिकों का संयुक्त प्रशिक्षण है। काजिंद-2019 को भारत और कजाकिस्तान के बीच लंबे समय तक रणनीतिक संबंधों के एक आयाम के रूप में देखा जा सकता है।
काजिंद के तहत उग्रवाद और आतंकवाद निरोधी अभियानों से संबंधित महत्वपूर्ण व्याख्यान, प्रदर्शन और अभ्यास आयोजित किए जाएंगे। दोनों सेनाएं ऐसी परिस्थितियों का मुकाबला करने में अपने बहुमूल्य अनुभवों को भी साझा करेंगी तथा संयुक्त अभियानों के लिए अभ्यास और प्रक्रियाओं को परिष्कृत करेंगी।
अभ्यास की समाप्ति 15 अक्टूबर को 72 घंटे के अभ्यास के साथ की जाएगी। इसमें अलगाववाद निरोधी/आतंकवाद निरोधी आपरेशन के तहत सैनिकों के संयुक्त कौशल का प्रदर्शन किया जाएगा।


मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...