गुरुवार, 3 अक्तूबर 2019

गूगल बतायेगा आसपास सार्वजनिक शौचालय कहां है!

गूगल बतायेगा आसपास सार्वजनिक शौचालय कहां है!
गूगल मैप्स पर मेट्रो स्टेशन, पेट्रोल पंप, एटीएम, होटल और केमिस्ट की तरह ही पब्लिक टॉयलेट्स की भी जानकारी मिलेगी



न्यूज डेस्क
देहरादून। ऐसा कई बार होता है कि हम कहीं घूमने गए या किसी काम से गए और लघुशंका आदि आने पर शौचालय की खोज की और वह नही मिला। ऐसे में आमतौर पर सार्वजनिक शौचालय के बारे में स्थानीय लोगों से पूछा जाता है लेकिन फिर भी मदद नहीं मिल पाती है। अब ऐसी मुश्किलों से बचने के लिए गूगल आपकी सहायता कर सकता है।
गूगल ने स्वच्छ भारत मिशन और मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स के साथ साझेदारी की है। इस पार्टनरशिप के तहत गूगल मैप्स में सार्वजनिक शौचालय का विवरण भी दिखेगा। गूगल ने घोषणा की कि उसने गूगल मैप्स में भारत के 2,300 शहरों के 57,000 से ज्यादा पब्लिक टॉयलेट के लोकेशन को ऐड किया है। यानी अब भारत के 2,300 शहरों के यूजर्स गूगल मैप्स में मेट्रो स्टेशन, पेट्रोल पंप, एटीएम, होटल और केमिस्ट की तरह ही पब्लिक टॉयलेट्स को भी खोज पाएंगे।
गौर हो कि गूगल ने गूगल मैप में सार्वजनिक शौचालय ऐड करने के लिए पायलेट प्रोजेक्ट की शुरुआत 2016 में की थी। इस पायलेट प्रोजेक्ट को भारत के तीन शहरों- नई दिल्ली, भोपाल और इंदौर में शुरू किया गया था। अब प्रोजेक्ट का विस्तार भारत के 2,600 से ज्यादा शहरों में किया गया है।
अपने आसपास सार्वजनिक शौचालय की लोकेशन खोजने के लिए आपको केवल पब्लिक टॉयलेट्स नीयर मी टाइप करना होगा। ये टेक्स्ट आपको गूगल सर्च, गूगल असिस्टेंट या गूगल मैप्स में टाइप करना होगा। इसके बाद गूगल द्वारा आपको परिणाम दिखा दिए जाएंेंगे।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...