शुक्रवार, 4 अक्तूबर 2019

हल्द्वानी का कालू सिद्ध मंदिर

हल्द्वानी का कालू सिद्ध मंदिर

दीपक नौगांई अकेला

हल्द्वानी। शहर के कालाढूंगी चौराहे पर पेड़ के नीचे सैयद बाबा का मंदिर  आज हिंदुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। कालू सैयद एक मुस्लिम पीर थे जिनका जन्म तुर्किस्तान में हुआ था। 13वीं सदी में अफगानिस्तान के रास्ते में भारत पहुंचे और हजरत औलिया से आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त किया। तब हिंदुस्तान में गयासुद्दीन तुगलक का शासन हुआ करता था। शांति की तलाश में अपने अनुयायियों के साथ सफेद घोड़े में बैठकर वे जसपुर, काशीपुर होते हुए हल्द्वानी पहुंचे। कुछ दिन यहां ठहरने के बाद रानीखेत फिर अल्मोड़ा पहुंचे। उनके चेलों ने हल्द्वानी में यह धार्मिक स्थान बनाया। जहां पहले मुस्लिम भी मन्नतें मांगने आया करते थे पर अब नहीं आते। यहां भक्त प्रसाद के रूप में गुड़ की भेली चढ़ाते हैं।यात्रा के दौरान उनके द्वारा किए गए चमत्कारिक किस्से मशहूर हैं। उत्तराखंड में कई स्थान पर बाबा के मंदिर हैं।

मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...