मंगलवार, 22 अक्तूबर 2019

इंग्लैंड क्रिकेट का नया प्रारूप द हंड्रेड 

इंग्लैंड क्रिकेट का नया प्रारूप द हंड्रेड 



इंग्लैंड ऐंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने खेल को एक और नया प्रारूप दिया है। 100 गेंदों के इस फॉर्मेट को एक क्रांतिकारी कदम माना जा रहा है।
एजेंसी
नई दिल्ली। करीब 3 साल से इंग्लैंड में क्रिकेट के इस प्रारूप के बारे में चर्चाएं चल रही थीं और अब यह हकीकत का रूप लेने वाला है। द हंड्रेड यानी 100 गेंदों का यह प्रारूप अपने अंतिम चरण में है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत जुलाई 2020 में होगी। इस टूर्नमेंट में 8 फ्रैंचाइजी होंगी इसमें हर फ्रैंचाइजी की एक महिला और एक पुरुष टीम होगी।
इस टूर्नामेंट में कई बड़े खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। ऐसे में इंग्लैंड ऐंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड की सोच के बड़े होने की उम्मीद है। टी20 फॉर्मेट के हिट होने के बाद इस प्रारूप को भी क्रांतिकारी कदम के रूप में देखा जा रहा है। ईसीबी की कोशिश अब क्रिकेट को 100 गेंदों के मार्फत खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए अधिक तेज बनाने की है।
लेकिन आखिर यह द हंड्रेड यानी 100 गेंदों का यह प्रारूप क्या है? इसके नियम क्या हैं? चलिए एक नजर डालते हैं इसके नियम-कायदों पर-
एक टीम के लिए 100 गेंदेंः इस नियम ने इस प्रारूप को चर्चा का विषय बना दिया है। इस प्रारूप को मुख्य रूप से इस तरह तैयार किया गया है कि गर्मियों की छुट्टियों में महिलाएं और बच्चे इसका आनंद उठा सकें।
नियम व कायदे
एक मैच में कुल 200 वैध गेंदें फेंकी जाएंगी। यानी हर पारी में कुल 100 गेंदें। एक ओवर में 10 गेंद होंगी। 10 गेंद बाद बल्लेबाज छोर बदल सकेंगे। गेंदबाज या तो एक साथ 10 गेंद फेंकेगा या फिर पांच। यह फैसला टीम के कप्तान पर होगा। ऐसे में दो अलग गेंदबाज 10 गेंद पूरी कर सकते हैं। एक बोलर अधिकतर 20 गेंद फेंक सकेगा।
टाइम आउट- हर बोलिंग टीम को ढाई मिनट का रणनीतिक ब्रेक मिलेगा। टाइम आउट के दौरान कोच मैदान पर आकर टीम के साथ रणनीति पर चर्चा कर सकेगा।
पावर प्ले- टीम की शुरुआती 25 गेंद पावरप्ले होंगी। पावरप्ले के दौरान 30 गज के घेरे के बाहर सिर्फ दो खिलाड़ी रह सकेंगे। एक मैच करीब ढाई घंटे चलेगा।
टीमों के लिए नियम- एक टीम में अधिकतम 15 खिलाड़ी हो सकते हैं। टीम को अधिकतम 3 विदेशी खिलाड़ी रखने की इजाजत है। आठों टीमों को कम से कम एक इंग्लिश टेस्ट खिलाड़ी को जगह देना जरूरी होगा।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...