मंगलवार, 15 अक्तूबर 2019

नोबेल प्राइज सम्मान का प्रतीक

नोबेल प्राइज सम्मान का प्रतीक
विजेता को मिलती है इतनी धनराशि!



प0नि0डेस्क
देहरादून। यह प्राइज नोबेल फाउंडेशन द्वारा स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में वर्ष 1901 में शुरू किया गया था। यह शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में विश्व का सर्वाेच्च पुरस्कार है। इस पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति-पत्र के साथ 14 लाख डालर की राशि प्रदान की जाती है।
वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल विश्व के महान वैज्ञानिक थे, इन्होंने अपने जीवन करीब 355 अविष्कार किए थे। इन्होंने ही 1867 में डायनामाइट का आविष्कार किया था। दिसंबर 1896 में अपनी मृत्यु से पहले इन्होंने अपनी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा एक ट्रस्ट को दान कर दिया था। उनकी इच्छा थी कि इस पैसे के ब्याज से हर साल उन लोगों को सम्मानित किया जाए जो मानव जाति के भले के लिए काम करते हैं।
इसलिए स्वीडिश बैंक में जमा इसी राशि के ब्याज से नोबेल फाउंडेशन द्वारा हर वर्ष शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र में सर्वाेत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। ये विश्वस्तरीय सम्मान सूचक अवार्ड है।
नोबेल फ़ाउंडेशन की स्थापना 29 जून 1900 को हुई और उसके बाद 1901 से नोबेल पुरस्कार दिया जाने लगा। अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की शुरुआत 1968 से की गई। पहला नोबेल शांति पुरस्कार 1901 में रेड क्रॉस के संस्थापक ज्यां हैरी दुनांत और फ़्रेंच पीस सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष फ्रेडरिक पैसी को संयुक्त रूप से दिया गया।
नोबेल फाउंडेशन में 5 लोगों की टीम है जिसका मुखिया स्वीडन की किंग ऑफ काउन्सिल द्वारा तय किया जाता है अन्य चार सदस्य पुरस्कार वितरक संस्थान के न्यासी (ट्रस्टियों) द्वारा तय किए जाते हैं। स्टॉकहोम में नोबेल पुरस्कार सम्मान समारोह का मुख्य आकर्षण यह होता है कि सम्मानप्राप्त व्यक्ति स्वीडन के राजा के हाथों पुरस्कार प्राप्त करते है।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...