शुक्रवार, 18 अक्तूबर 2019

रोटी-सब्जी और दाल नही रात के लिए सही खाना!

रोटी-सब्जी और दाल नही रात के लिए सही खाना!



प0नि0डेस्क
देहरादून। उत्तर भारत के ज्यादातर घरों में रात के खाने में रोटी-सब्जी खायी जाती है। सब्जियां सेहत के लिए अच्छी होती हैं और रोटी भी फाइबर से भरपूर होती हैं। लेकिन हेल्थ-एक्सपर्ट्स मानते हैं कि रात के खाने में रोटी-सब्जी खाना आपके और आपके परिवार की सेहत के लिए अच्छा नहीं है, खासकर गेंहूं की रोटियां। इससे न सिर्फ मोटापा बढ़ता है बल्कि अपच, कब्ज और डायबिटीज का खतरा भी बढ़ जाता है। 
ऐसे में सवाल उठता है कि डिनर में रोटी-सब्जी क्यों नहीं खाना चाहिए और कौन सा खाना रात के लिए बेस्ट है? 
लोग ज्यादातर रात के खाने में रोटी-सब्जी या दाल-रोटी खाते हैं। इनमें कार्बाेहाइड्रेट्स की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए इन्हें पचाना मुश्किल होता है। ज्यादातर लोग रात के खाने के बाद थोड़ा-बहुत काम करते हैं और फिर सोने चले जाते हैं। ऐसे में हाई कार्ब्स वाले आहारों को पचने का समय नहीं मिलता है, जिससे ये अनपचे रह जाते हैं। लंबे समय तक ऐसे आहार अनपचा खाना कई बीमारियों का शिकार बनाता है, जिसमें मोटापा और डायबिटीज सबसे गंभीर बीमारियां हैं।
चूंकि रात के समय सोने के बाद हमारे शरीर का मेटाबॉलिज्म दिन की अपेक्षा धीमा हो जाता है, जिसके कारण पाचनतंत्र उतनी अच्छी तरह काम नहीं कर पाता है, जितनी अच्छी तरह वो सुबह करता है। ऐसे में रात का खाना हल्का और सुपाच्य होना चाहिए, जिसे पेट आसानी से पचा सके। इसके लिए कॉम्प्लेक्स कार्ब्स वाले आहार खाएं। कॉम्प्लेक्स कार्ब्स ऐसे आहार हैं, जो बहुत धीरे-धीरे पचते हैं। इसलिए शरीर को इन्हें पचाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है। स्लो मेटाबॉलिज्म के दौरान भी पेट इन कॉम्प्लेक्स कार्ब्स को धीरे-धीरे पचाता रहता है और शरीर को भोजन में मौजूद सभी पोषक तत्व भी मिल जाते हैं।
रात का खाना हल्का होना चाहिए। शाकाहारी लोग रात में उबली हुई सब्जियां, ग्रिल्ड सब्जियां, सूप, सलाद आदि खा सकते हैं। इसके अलावा अगर ज्यादा भूख लगती है, तो थोड़े से मोटे अनाज जैसे- दलिया, ओट्स आदि खा सकते हैं। अगर नॉनवेजिटेरियन हैं, तो रात के खाने में ग्रिल्ड चिकन या मछली खा सकते हैं। आमतौर पर लोगों को लगता है कि चिकन हैवी फूड है। मगर प्रोटीन से भरपूर चिकन को यदि ग्रिल करके बनाएं तो इसमें कैलोरीज की मात्रा ज्यादा नहीं होती है। रात के समय आप आराम से ग्रिल्ड चिकन या ग्रिल्ड फिश खा सकते हैं।
रात के खाने में इन बातों का भी रखें ध्यान-
रात का खाना हमेशा सोने से 2-3 घंटे पहले खा लें। किसी भी स्थिति में रात के 9 तक खाना जरूर खा लें। खाने के बाद 5 मिनट आराम करें और फिर कम से कम 15-20 मिनट पैदल जरूर टहलें। खाने के दौरान या खाने के 1 घंटे बाद तक पानी न पिएं। अगर खाना तीखा है, तो 1-2 घूंट पानी पी सकते हैं। खाने के कम से कम 2-3 घंटे बाद तक नहाना नहीं चाहिए।


मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...