बुधवार, 2 अक्तूबर 2019

शाबास ग्रेनेडियन अतुल कुमार शानदार रिटायरमेंट है

भारतीय सेना के इस जवान को समय से पहले मिला रिटायरमेंट



ग्रेनेडियन अतुल कुमार को उनके कार्यकाल से पहले रिटायरमेंट दे दिया गया
एजेंसी
नई दिल्ली। इंडियन आर्मी के ग्रेनेडियन रेजिमेंट में जवान ग्रेनेडियर अतुल कुमार को उनके पूरे कार्यकाल से पहले सेवानिवृत्ति दी गई है। इसके पीछे वजह ये है कि उन्हें इटली की यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिल गया है। वो वहां श्पार्टिकल और एस्ट्रो पार्टिकल फीजिक्सश् के एक कोर्स में एडमिशन लेकर पढ़ाई करेंगे। सेना ने उन्हें इस कोर्स में भाग लेने और आगे की पढ़ाई की इजाजत देते हुए प्रीमेच्योर रिटायरमेंट दिया है। रिपोर्ट के अनुसार ये उन्हें सेना ने काफी तेजी से रिटायरमेंट दिया है ताकि वो आगे की पढ़ाई कर सकें।
एस्ट्रोपार्टिकल फिजिक्स की पढ़ाई करने का मन बना चुके अ‍तुल कुमार की इस विषय में खासी रुचि है। ये विषय कण खगोल भौतिकी भी कहलाता है। ये फीजिक्स की वो ब्रांच है जिसमें खगोलीय उत्पत्ति के प्रारंभिक कणों और खगोल भौतिकी और ब्रह्मांड विज्ञान के संबंध का अध्ययन किया जाता है। कहा जा रहा है कि एस्ट्रो पार्टिकल फीजिक्स पढ़कर अतुल इस दिशा में आगे और भी काम करना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर रिटायरमेंट पर काफी चर्चा हो रही है।


 


मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...