शनिवार, 19 अक्तूबर 2019

श्रीमती अर्चना शर्मा भगवा रक्षा दल की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

श्रीमती अर्चना शर्मा भगवा रक्षा दल की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त



संवाददाता
देहरादून। भगवा रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा रींगस द्वारा अर्चना शर्मा को महिलाओं के लिए कार्य करने तथा संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष महिला पद पर नियुक्त किया है। साथ ही उन्होंने उनसे अपेक्षा की है कि वह संगठन के विस्तार हेतु जल्द अपनी कार्यकारिणी का गठन कर राष्ट्रीय कार्यालय को अवगत करायें तथा महिलाओं के लिए चलाई जा रही भारत सरकार, राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समस्त वर्ग की महिलाओं को दिलवाने का कार्य करें। 
श्रीमती अर्चना शर्मा ने उनको प्रदेश महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने पर भगवा रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा का आभार व्यक्त किया तथा इस मौके पर महिलाओं को न्याय दिलाते हुए और नारी शक्ति के उत्थान हेतु कार्य करने का अपना संकल्प दोहराया। 
श्रीमती अर्चना शर्मा की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति होने पर उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारिणी भगवा रक्षा दल के प्रदेश प्रभारी दाताराम बर्थवाल, वरिष्ठ आंदोलनकारी मुकेश चंदोला, प्रदेश अध्यक्ष सचिन दीक्षित, प्रदेश प्रवक्ता विक्रम सिंह राणा, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष देहरादून धीरज यादव, ऋतिक यादव, रोहित, निशांत कुमार सहित समस्त भगवा रक्षा दल पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा का धन्यवाद करते हुए नवनियुक्त महिला अध्यक्ष अर्चना शर्मा को शुभकामनाएं प्रेषित की। 


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...