मंगलवार, 5 नवंबर 2019

एक दिन में कितने अंडे खाने चाहिये! 

एक दिन में कितने अंडे खाने चाहिये! 
50 अंडे खाने की शर्त ने एक शख्स की जान ले ली



एजेंसी
लखनऊ। जौनपुर में मजाक में लगी शर्त के चलते एक शख्स की जान चली गई। एक बार में 50 अंडे खाने पर 2000 रुपयों की शर्त थी। एक शख्स ने शर्त लगाने के बाद अंडे खाने शुरू किये लेकिन 42वां अंडा खाते ही वह बेहोश हो गया। आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
ऐसे पर अब सवाल खड़े हो गए है कि अंडा शरीर के भीतर पहुंचकर क्या करता है और 1 दिन में कितने अंडे खाने चाहिये। गौर हो कि अंडा खाने पर उसका प्रोटीन शरीर के भीतर पहुंचकर एल्बुमिन में बदल जाता है। यही एल्बुमिन शरीर की अधिकांश जरूरतें पूरी करता है। जैसे कोशिकाओं की टूट-फूट की मरम्मत से लेकर ओवरआल। 
सामान्यतया एक से दो अंडे खाने पर वह एक व्यस्क शरीर में प्रोटीन की जरूरत पूरी कर देता है। यदि लिवर, किडनी या आंतें कमजोर हों तो प्रोटीन खाने पर वो मूत्र के जरिए बाहर निकल जाता है। जो लोग बाडी बिल्डिंग करते हैं, उनके शरीर में प्रोटीन की जरूरत ज्यादा रहती है क्योंकि वे मांसपेशियां बना रहे हैं। हालांकि रोजाना दो से ज्यादा अंडे खाना सेहत के लिए हानिकारक है। इससे पेट खराब रहता है, गैस और एसिडिटी होती है। इसके अलावा लान्ग टर्म में इससे किडनी खराब होने का खतरा भी रहता है क्योंकि ज्यादा प्रोटीन पचाने के लिए उसे ज्यादा काम करना होता है।
42 अंडे एक साथ खाने पर शख्स की हुई मौत को चिकित्सक मुमकिन मानते है क्योंकि पेट में पाई जाने वाली इसोफागस वैरिसेस पर एक साथ इतने अंडे खाने पर दबाव पड़ता है और उनमें डिलेशन होता है यानी वे इतना फैलती हैं कि आंतरिक रक्तस्त्राव होने लगता है और मौत हो सकती है। एक साथ अंडे और अल्कोहल लेने पर पेट पर बढ़ा दबाव एक्यूट डायलेटेशन आफ स्टमक के हालात पैदा करता है। इसमें पेट के भीतरी अंग इतना फैलने लगते हैं कि वे फट जाते हैं और मौत हो जाती है।
देखा जाए तो प्रोटीन से भरपूर अंडा सेहत के लिए फायदेमंद है। यह पोषक तत्वों से भरा होता है। तासीर में गर्म भी होता है इसलिए इसे सर्दियों में बहुत से लोग अपनी डायट में शामिल भी करते हैं। अंडे में नौ तरह के अमीनो एसिड होते हैं। इसमें विटामिन ए, बी, बी12, डी, ई, पफालेट, सेलेनियम और ओमेगा 3 होता है।
दो अंडे रोजाना खाना दिमाग के लिए फायदेमंद है। अंडे में मौजूद ओमेगा 3, विटामिन्स और फैटी एसिड दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें कोलीन पाया जाता है, जिसके प्रयोग से स्मरण शक्ति तो बढ़ती ही है, दिमाग की कार्यक्षमता बढ़ जाती है और वह बेहतर काम करता है। अंडे में उपस्थित विटामिन बी-12 तनाव को दूर करने में मदद करता है। इसके बावजूद ज्यादा मात्रा में अंड़े खाना रिस्की तो है ही।


मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...