गुरुवार, 14 नवंबर 2019

इसरो द्वारा चंद्रयान-3 की तैयारी

इसरो द्वारा चंद्रयान-3 की तैयारी



चंद्रयान-2 ने भेजी चांद की खूबसूरत तस्वीर
एजेसी
बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) एक ओर जहां चंद्रयान-3 को लॉन्च करने की तैयारी में जुटा है, वहीं दूसरी ओर चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर चांद की तस्वीरें लगातार भेज रहा है। चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने चांद की खूबसूरत तस्वीर भेजी है। इसरो ने चंद्रयान-2 के टेरेन मैपिंग कैमरे द्वारा क्रेटर के 3डी व्यू की तस्वीर जारी की है। बताया जाता है कि ये तस्वीर 100 किलोमीटर ऑर्बिट से ली गई है।
तस्वीर में देखा जा सकता है कि चांद पर काफी बड़ा गड्ढा है। यह गड्ढा लावा ट्यूब जैसा दिख रहा है। वैज्ञानिकों के मुताबिक लावा ट्यूब से जीवन की संभावनाओं का पता चलता है। चांद पर मौजूद गड्ढे वैज्ञानिकों के आगे के शोध के लिए मददगार साबित हो सकते हैं। चंद्रयान-2 का लैंडर विक्रम भले ही चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग न कर सका हो, लेकिन इसका ऑर्बिटर लगातर चांद की तस्वीरें भेज रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष शिवन पहले ही कह चुके हैं कि चंद्रयान-2 मिशन ने अपना 98 फीसदी लक्ष्य हासिल कर लिया है।
इसरो अगले साल नवबंर में चंद्रयान-3 को लॉन्च कर सकता है। इसरो के वैज्ञानिक चंद्रयान-3 की तैयारी में जुटे हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसरो ने चंद्रयान-3 के लिए कई समितियों का भी गठन किया है। इस मिशन की खास बात ये होगी कि चंद्रयान-3 मिशन में सिर्फ लैंडर और रोवर भेजा जाएगा। इसमें ऑर्बिटर नहीं होगा। वैज्ञानिकों का मानना है कि वह चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर का ही इस्तेमाल करेंगे। यह ऑर्बिटर अगले 7 सालों तक काम करेगा।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...