शुक्रवार, 1 नवंबर 2019

मेजर जनरल का कोर्ट मार्शल!

मेजर जनरल का कोर्ट मार्शल!
एनसीसी की गर्ल कैडेट्स को पॉर्नाेग्राफिक क्लिप शेयर करने का आरोप



सूत्रों ने बताया कि इसको लेकर गर्ल कैडेट्स ने सीनियर ऑथोरिटी से इसकी शिकायत की। बाद में इसमें विस्तृत जांच के आदेश दिए गए। अब मेजर जनरल का कोर्ट मार्शल हो सकता है। मेजर जनरल जल्द ही रिटायर होने को हैं।
एजेंसी
नई दिल्ली। नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) की गर्ल कैडेट को पोर्न क्लिक भेजना सेना के मेजर जनरल रैंक के एक अधिकारी को महंगा पड़ गया। भारतीय सेना अपने इस अधिकारी के खिलाफ कोर्ट मार्शल की कार्रवाई शुरू करने की तैयारी कर रही है। सेना के शीर्ष सूत्रों के मुताबिक इस मेजर जनरल को एनसीसी के वेस्टर्न रीजन कमान की जिम्मेदारी मिली थी।
एनसीसी की एक गर्ल कैडेट ने पोर्न वीडियो और मैसेज भेजने की शिकायत की थी। एनसीसी कैडेट की शिकायत के बाद आर्मी हेडक्वार्टर्स ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद मेजर जनरल रैंक के इस अधिकारी को जांच का सामना करना पड़ा था। अब सेना अपने इस अधिकारी के खिलाफ कोर्ट मार्शल की तैयारी कर रही है। इस अधिकारी के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जा सकती है।
सूत्रों ने बताया कि जिन गर्ल कैडेट्स ने मेजर जनरल के भेजे गए क्लिप्स रिसीव किए उन्होंने इसकी शिकायत सीनियर ऑथोरिटी से की। इसके बाद एक इस मामले में एक विस्तृत जांच के आदेश दिए गए। सूत्रों ने ये भी बताया कि ऑफिसर जल्द ही रिटायर होने को हैं लेकिन उसे आर्मी एक्ट के सेक्शन 123 के तहत आर्मी से जोड़ कर रखा जाएगा ताकि रिटायरमेंट के बाद भी मुकदमा चल सके। बता दें कि जब से जनरल बिपिन रावत ने आर्मी चीफ की कमान संभाली है, वे इस तरह के मामलों के खिलाफ सख्ती बरत रहे हैं।
सेना के इस अधिकारी के खिलाफ कोर्ट मार्शल की तैयारी उस समय की जा रही है, जब वह रिटायर होने वाला है। अगर सेना का यह अधिकारी कोर्ट मार्शल की कार्रवाई के पहले रिटायर भी हो जाता है, तो भी उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। बता दें कि सेना में मेजर जनरल तीसरी नंबर की शीर्ष रैंक होती है।


मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...