रविवार, 24 नवंबर 2019

पानी पीने का सही तरीका व सही समय

पानी पीने का सही तरीका व सही समय



प0नि0डेस्क
देहरादून। आमतौर पर जब भी प्यास लगती है तो हम पानी पी लेते है। लेकिन अगर कोई कहे कि पानी पीने का भी अपना एक समय होता है तो शायद थोड़ा अजीब लगे पर वास्तव में यह सच है।
अगर आप पानी को सही समय पर पीएंगे तो आपको बहुत से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होंगे। पानी पीने के सही तरीके व सही समय क्या है? जब आप ठंडा पानी पी रहे हैं तो आप इसे एक्सरसाइज के बाद, खाना खाने से पहले या पिफर बुखार के दौरान भी पी सकते हैं। इससे आपके शरीर का बढ़ा हुआ तापमान कंटोल होता है।
वहीं अगर आप गर्म पानी पीना चाहते हैं तो सुबह उठकर खाली पेट गर्म पानी पीना सेहत के लिए काफी लाभदायक माना गया है। आप चाहें तो इस पानी में नींबू व शहद मिलाकर भी पी सकते हैं। इसके अतिरिक्त खाना खाने के दौरान व बाद में गर्म पानी पीना आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है। इससे न सिर्फ खाना सही तरीके से पचता है बल्कि इससे नींद भी बहुत अच्छी आती है।
हालांकि गर्म पानी का गिलास एक साथ नही पीना चाहिये। बल्कि इसे घूंट-घूंट करके चाय की तरह चुस्कियां लेते हुए पीएं।


मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...