शुक्रवार, 6 दिसंबर 2019

हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर करने वाले आरोपियों का एनकाउंटर

हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर करने वाले आरोपियों का एनकाउंटर



तेलंगाना में रेप कांड के चारों आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया गया है। यह खबर न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से है। इन चारों आरोपियों पर महिला वेटेरनरी डॉक्टर के साथ रेप का आरोप था।


एजेंसी

नई दिल्ली। तेलंगाना में रेप कांड के चारों आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया गया है। यह खबर न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से है। इन चारों आरोपियों पर महिला वेटेरनरी डॉक्टर के साथ रेप का आरोप था।  पुलिस का दावा है कि ये सभी आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे और इस दौरान पुलिस की ओर से हुई फायरिंग में सभी आरोपी मारे गए हैं। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह एनकाउंटर आज तड़के 3 बजे हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक अदालत में चार्जशीट दाखिल करने के बाद इन चारों आरोपियों को घटनास्थल पर ले गई थी ताकि 'सीन ऑफ क्राइम' (रिकंस्ट्रक्शन) की जांचने के लिए ले गई थी लेकिन उनमें से एक आरोपी ने पुलिसकर्मी का हथियार छीन कर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अगर यह आरोपी भाग जाते तो बड़ा हंगामा खड़ा हो जाता इसलिए पुलिस के पास दूसरा कोई रास्ता नहीं था और जवाबी फायरिंग में चारो आरोपी मारे गए। माना जा रहा है कि इस मामले की पूरी जानकारी पुलिस कमिश्नर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं।

गौरतलब है कि 28 नवंबर को इन चार आरोपियों की जिनकी उम्र 20 से 26 साल के बीच थी. महिला डॉक्टर को टोल बूथ पर स्कूटी पार्क करते देखा था। आरोप है कि इन लोगों ने जानबूझकर उसकी स्कूटी पंक्चर की थी। इसके बाद मदद करने के बहाने उसका एक सूनसान जगह पर लेकर गैंगरेप किया और बाद में पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक घटना से पहले इन लोगों ने शराब भी पी रखी थी‌


 




माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...