रविवार, 22 दिसंबर 2019

प्रस्तावित गंगा बचाओ आंदोलन में शामिल होंगे शिवपाल यादव

प्रस्तावित गंगा बचाओ आंदोलन में शामिल होंगे शिवपाल यादव

कल सामूहिक मुंडन करके विरोध दर्ज कराएगी प्रसपा

संवाददाता

देहरादून। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी युवजन सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक परेड ग्राउंड स्थित  डूंगा हाउस में सम्पन्न हुई! बैठक में पेयजल निगम के नमामि गंगे परियोजना में किये गए भष्ट्राचार के विरोध में 29 दिसंबर को प्रस्तावित गंगा बचाओ यात्रा की सफलता के लिए रणनीति पे चर्चा हुई।

युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी ने जानकारी दी कि यह आंदोलन पहले युवजन सभा का था लेकिन राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव द्वारा व्हिप जारी करके इसमे देश के सभी पदाधिकारियों को आने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि खुद शिवपाल सिंह यादव आंदोलन में शामिल रहकर कार्यकर्ताओं की अगुवाई करेंगे।

अमित जानी द्वारा बैठक में आये समस्त पदाधिकारियों के जिम्मे 1000 कार और 5000 कार्यकर्ताओं की टीम लाने का कार्यभार सौंपा। अमित जानी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के 75 जिलों से सैंकड़ो पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री 28 दिसंबर को ही देहरादून में आ जायेंगे। सहारनपुर, रुड़की, बिजनौर, मुजफ्फरनगर एवम समीपवर्ती जिलो के लोग 29 को अपने अपने वाहनों ट्रैक्टर टोलियो से देहरादून में प्रवेश करेंगे

देहरादून में शांतिपूर्ण मार्च के साथ मुख्यमंत्री आवास चलकर नमामि गंगे परियोजना में हुए घोटाले की जांच सीबीआई अथवा ईडी से कराने और भजन सिंह को सस्पेंड करने की मांग की जाएगी।

अमित जानी ने जानकारी की दी कल 23 दिसम्बर को देहरादून प्रेस क्लब में युवा कार्यकर्ता अपने सर का मुंडन कराके भरष्टाचार के खिलाफ अपने विरोध का इज़हार करेंगे।

बैठक में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भारत सिंह, राष्ट्रीय महासचिव शिवम यादव, राष्ट्रीय सचिव दुर्गा प्रसाद सिंह, राष्ट्रीय सचिव रोबिन त्यागी, राष्ट्रीय सचिव प्रकाश गोयल, राष्ट्रीय सचिव अंकित कुमार, राष्ट्रीय सचिव अमरीश यादव, राष्ट्रीय सचिव अभिषेक कौशिक, जिलाध्यक्ष हरिद्वार अरुण चौधरी, शिवम त्यागी, आकाश प्रधान, विशाल संसार, शादाब , नदीम , सुबोध आदि मौजूद थे।

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...