सोमवार, 9 दिसंबर 2019

रांची के सीआरपीएफ कैंप में फायरिंग

रांची के सीआरपीएफ कैंप में फायरिंग



सिपाही ने कहासुनी में कंपनी कमांडर को मारी गोली
एजेंसी
रांची। रांची के खेलगांव स्थित सीआरपीएफ कैंप में सुबह गोलीबारी में दो जवानों की मौत हो गई है। छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्सेज के कंपनी कमांडर सहित दो जवानों की मौत के बाद यहां कैंप में अफरातफरी की स्थिति है। सीएएफ के जवान ने करीब 15 राउंड फायरिंग की है। मृतकों में दोनों छतीसगढ़ सशस्त्र बल 4 बटालियन बी कंपनी के जवान थे। इनमें एक कंपनी कमांडर था, जिनका नाम मेला राम कुर्रे बताया जा रहा है। जबकि दूसरा जवान विक्रम राजवाड़े है। कमांडेंट डीआर आचला ने बताया कि जवान ने किसी बात पर अपने कंपनी कमांडर को गोली मार दी, इसके बाद खुद भी गोली मार ली। मामले की जांच की जा रही है।
छत्तीसगढ़ आर्म्स फोर्स के कमांडर और कांस्टेबल की मौत पर कंपनी के कमांडेंट डीआर आंचला ने बताया है कि दोनों जवानों के बीच करीब 1 सप्ताह से विवाद चल रहा था। विवाद के बीच दोनों आपस में झगड़ा कर रहे थे। कांस्टेबल विक्रम आदित्य रजवाड़े शराब पीता था। इसे लेकर काफी समझाया भी जाता था, लेकिन उसने अनुशासनहीनता जारी रखी। इस बीच असिस्टेंट कमांडेंट मेलाराम कुर्रे को कांस्टेबल ने गोली मार दी। एक दिन पहले ही चाईबासा से ड्यूटी कर जवानों की कंपनियां लौटी थीं। 
जानकारी के मुताबिक सीएएफ के कंपनी कमांडर और  जवान के बीच कहासुनी के बाद सिपाही ने कंपनी कमांडर को गोली मार दी। इसके बाद जवान ने खुद को भी गोली मार ली। गोली, लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलाने वाला विक्रम सिपाही था। गोलीबारी के बाद पूरा खेलगांव परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। इससे पहले छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में भी आइटीबीपी के एक जवान ने अपने 5 साथी जवानों की गोली मार कर हत्या कर दी थी।


मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...