सोमवार, 6 जनवरी 2020

276 किलो की टूना मछली 13 करोड़ रुपये में बिकी



276 किलो की टूना मछली 13 करोड़ रुपये में बिकी
हालांकि कीमत पिछले साल की तुलना में 9 करोड़ रुपए कम रही
एजेंसी
टोक्यो। हर साल की तरह इस बार भी जापान में ब्लूफिन टूना मछली की नीलामी हुई। इसे कारोबारी कियोशी किमुरा ने 13 करोड़ रुपए यानि 193.2 मिलियन येन में खरीदा। इसका वजन 276 किलोग्राम है। कियोशी किमुरा ने टूना के लिए सबसे बड़ी बोली लगाई।
किसी टूना मछली के लिए लगाई गई अब तक की यह दूसरी सबसे बड़ी बोली है। कियोशी ने ही पिछले साल 278 किलो की टूना को 22 करोड़ रुपए 333.6 मिलियन येन में खरीदा था। इस मछली की 1999 से नीलामी की जा रही है। कियोशी ने बताया कि वह इस महंगी मछली को अपने रेस्तरां में ग्राहकों को परोसेंगे।
टूना मछली सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसमें ओमेगा-3, विटामिन्स और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे जापान में बेहद पसंद किया जाता है, क्योंकि यह बेहद स्वादिष्ट होती है। ब्लूफिन टूना मछली मुश्किल से मिलती है। इस पर लुप्त होने का खतरा भी मंडरा रहा है। इसी वजह से जापान के इस आक्शन की आलोचना भी होती है। 



माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...