शुक्रवार, 3 जनवरी 2020

आपको मालूम होना चाहिये तवे से जुड़ी घर की खुशहाली का कनेक्शन

आपको मालूम होना चाहिये तवे से जुड़ी घर की खुशहाली का कनेक्शन



प0नि0डेस्क
देहरादून। परिवार की खुशहाली और समृद्वि के लिए घर का वास्तु ठीक होना जरूरी है। किचन हर घर का अहम हिस्सा होता है और इसके लिए कुछ खास वास्तु टिप्स बताए गए हैं। रसोईघर के निर्माण, दशा-दिशा से लेकर इस्तेमाल होने वाले बर्तनों का रोजमर्रा के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है।
किचन में रखे बर्तन भी शुभता और अशुभता का कारक बनते हैं इसलिए इनका इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी होता है। किचन में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले बर्तन में कढ़ाई के बाद तवा ही आता है। हर घर में इसका प्रयोग रोजाना किया जाता है।
जानकर हैरानी हो सकती है कि तवे से जुड़े खास वास्तु टिप्स भी हैं जिनकी जानकारी सभी को होनी चाहिए। खासतौर से घर का किचन संभालने वाली महिलाओं को तवे से जुड़े टिप्स तो जरूर मालूम होने चाहिए। किचन में सही दिशा में रखा हुआ तवा भी जीवन को सकारात्मकता से भर सकता है।
अपने रसोईघर में तवा ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां बाहर से आने वाले लोगों की नजर ना पड़े। बाहरी लोगों की नजर तवे पर पड़ना अशुभ माना जाता है। जब सुबह पहली रोटी पकाने जाएं तो उससे पहले तवे पर नमक छिड़क दें। इस उपाय से घर में अन्न तथा धन बना रहेगा। घर की समृद्वि और खुशहाली के लिए पहली रोटी किसी जानवर या पक्षी के लिए निकाल दें।
किचन में कभी भी तवा और कढ़ाई को उल्टा करके नहीं रखना चाहिए। वास्तु के मुताबिक आपके ऐसा करने से घर में अचानक होने वाली घटनाओं में वृद्वि हो सकती है। कभी भी गर्म तवे के ऊपर पानी की बूंदें नहीं डालनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि गर्म तवे पर पानी पड़ने से उत्पन्न होने वाली छन्न की आवाज जीवन में परिशानियों की गूंज बनकर आ सकती है।
तवा साफ रखने से जीवन सुखमय बना रहेगा। तवे के ठंडा हो जाने के बाद उसे नमक और नींबू से रगड़कर चमकाएं। साफ और चमकते तवे की मदद से किस्मत भी जगमगा उठेगी। इस बात का ख्याल रखें कि तवे और कढ़ाई की सफाई के दौरान उसे किसी पैनी चीज से ना खुरचें। गर्म पानी की मदद से उसपर चिपकी हुई चीज को हटाएं। तवा और कढ़ाई में ना तो खाना खाएं और ना ही उसे झूठा करें। ऐसा करने से घर का वास्तु दोष बिगड़ सकता है।
कई लोगों की ये आदत होती है कि रात का भोजन तैयार करने के बाद वो तवे को धोते नहीं हैं। ऐसा करना अन्न को अपमानित करने के समान माना जाता है। रात का खाना बनाने के बाद तवे को अच्छे से साफ करके ही रखें।
घर में यदि तनाव और कलह की स्थिति चल रही है तो तवे के कारण होने वाले वास्तु दोष को शांत करने के लिए ये उपाय कर सकते हैं। बिना धुले तवे पर दो या तीन इंच की रोटी बना लें। इसे घर के बाहर रख दें ताकि कोई जानवर या पक्षी इसे खा सके। इस उपाय से घर की सारी नकारात्मकता दूर हो जाएगी।


 


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...