बुधवार, 22 जनवरी 2020

बदलें आदत तो नही झेलना पड़ेगा किडनी स्टोन का दर्द 

बदलें आदत तो नही झेलना पड़ेगा किडनी स्टोन का दर्द 



प0नि0डेस्क
देहरादून। खानपान की गलत आदतों की वजह से आजकल पथरी होना आम हो गया है। यह काफी कष्टदायी और खतरनाक हो सकता है। किड़नी की पथरी और पेट की पथरी से कई लोग परेशान होते हैं। पथरी होने के कई कारण हो सकते हैं।
जरूरत से कम पानी पीना, गलत खानपान किडनी की पथरी का का अहंम कारण है। हम बीमारी से जूझने के लिए तैयार रहते हैं लेकिन अपनी गलत आदतों में बदलाव नहीं करना चाहते। किडनी की पथरी होने पर असहनीय दर्द परेशान कर सकता है यह बात जानते हुए भी हम अपनी किडनी और उसकी सुरक्षा को लेकर लापरवाह रहते हैं। किडनी स्टोन को निकालने के लिए कई लोगों का आपरेशन तक करना पड़ सकता है, तो किसी में बिना ज्यादा परेशानी के निकल भी जाती है। पथरी बड़ी होने पर यूरीन के रास्ते में रुकावट पैदा करने लगती है। ऐसे में यूरीन के रास्ते में असहनीय दर्द होता है। किडनी स्टोन से बचने के लिए कुछ आदतों में बदलाव करना जरूरी हैं। 
इन आदतों से दूर होती है किडनी स्टोन की समस्या!
ज्यादा पानी पिएं- पानी शरीर को हाइड्रेशन रखता है। पानी डाइजेस्टिव सिस्टम को ठीक रखने में भी मददगार है। जितना पानी पीएंगे यूरिन के द्वारा शरीर से बेकार टाक्सिन पदार्थ उतने ही ज्यादा बाहर जाएंगे। किसी भी सामान्य व्यक्ति को दिन में कम से कम 7-8 गिलास पानी पीना चाहिए और अगर आपको किडनी स्टोन है तो इससे ज्यादा पानी पिएं यह स्टोन को बाहर करने में मदद कर सकता है।
अजवाइन- किडनी स्टोन होने का मुख्य कारण टाक्सिन होते हैं जिसे शरीर से बाहर निकालने का काम अजवाइन कर सकती है। अजवाइन में पानी मिलकार इसे उबाल लें और दिनभर पानी के रूप में लेते रहें। अगर बीपी लो रहता है तो इसे न पिएं। आप अजवाइन को रस के रूप में या सब्जी में मिलाकर उपयोग कर सकते हैं। इससे भी किडनी स्टोन से राहत मिल सकती है।
सेब का सिरका- सेब के रस और सिरका में सिट्रिक एसिड होता है, जो किडनी स्टोन को छोटे-छोटे कणों में काटने का काम कर सकता है। इससे किडनी स्टोन को जड़ से खत्म किया जा सकता है। यह शरीर से टाक्सिस को बाहर करने में किडनी की मदद करता है। सेब का सिरका लेते समय इसकी मात्रा का ध्यान रखना भी जरूरी होता है। आप इसे दो छोटे चम्मच गर्म पानी के साथ रोज ले सकते हैं। इसे लेने से पहले अपने डाक्टर से सलाह जरूर लें।
सोडियम का सेवन कम करें- क्या आप जानते हैं ज्यादा मात्रा में सोडियम का सेवन करने से कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। इससे न सिर्फ दिल को नुकसान पहुंच सकता है बल्कि ये किडनी को भी खराब कर सकता है। अगर किडनी स्टोन से बचना चाहते हैं तो सोडियम के सेवन को कम करें।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...