सोमवार, 6 जनवरी 2020

एक्सपो में हैंडमेड सिल्क साड़ियां की बहार

दून नेशनल हैंडलूम एक्सपो में आकर्षण का केन्द्र बनी कर्नाटक की साड़ी
एक्सपो में हैंडमेड सिल्क साड़ियां की बहार



संवाददाता
देहरादून। दून नेशनल हैंडलूम एक्सपो में लोगों को कर्नाटक की साड़ी बहुत भा रही है। इसके स्टाल में महिलाएं की भीड़ बढ़ रही है। गौर हो कि यहां पर सभी प्रकार की सिल्क साड़ियां मिल रही है और खास बात यह कि उक्त सभी साड़ियां हैंडमेड है। 
स्टाल नंबर-50 में कर्नाटक के सुनील थापा ने यहां पहली बार स्टाल लगाया है और उन्हें इसका बेहतर रेस्पोंस मिल रहा है। उन्होंने उत्साहित होते हुए कहा कि अब हम हर साल यहां पर स्टाल लगाएंगे। उन्होंने बताया कि उनके पास कांजीवरम, उपड़ा, मैसूर सिल्क, इक्कत सिल्क, बैंगलोर सिल्क, मलबरी सिल्क, ट्रेडिशनल कांजीवरम, ब्रोकेट कांजीवरम उपलब्ध है जिनकी कीमत हजार से एक लाख रूपये तक है। 
वहीं स्टाल नंबर-43 भी कर्नाटक का है। इस स्टाल की सौमिन करमाकर ने बताया कि वह सभी साड़ियां खुद डिजाइन करती है और वह इस मेले में 10 साल से स्टाल लगा रही है। उनकी खुद की कर्नाटक में फैक्ट्री है। 1 साड़ी को 6 वर्कर मिलकर दो महीने में बनाते है।  
इस स्टाल की खास बात यह है कि यहां गधवल साड़ी, पैठानी साड़ी और कांजीवरम उपलब्ध है जो 2 लाख तक की कीमत की है। सौमिन ने बताया है कि गोल्ड से जड़ी हुई कांजीवरम साड़ी 14 से 22 कैरट गोल्ड से पोलिश की गई है। सोने एवं चांदी से जड़ी हुई साड़ी देखने में सुंदर है और लोगों को आकर्षित कर रहे है। 
तीसरा स्टाल गणेश सिल्क स्टाल नंबर-124 वालों का है। कर्नाटक के ही इस स्टाल में भी सिल्क साड़ी उपलब्ध है। मेले में कर्नाटक के स्टालों पर भीड़ देखने को मिल रही है और लोग मजकर खरीदारी कर रहे है। मेले में निदेशक उद्योग सुधीर चंद्र नौटियाल ने सभी स्टालों का निरीक्षण किया और मेला अधिकारी केसी चमोली को यह निर्देश दिया कि बारिश का ध्यान रखते हुए बुनकरों के लिए और भी अच्छे व्यवस्था कि जाए जिससे उन्हें फायदा हो और मेले की शोभा बनी रहे। 
इस अवसर पर उनके साथ अनुपम द्विवेदी, मतवर नेगी भी मौजूद रहे।


मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...