शनिवार, 11 जनवरी 2020

हुकम सिंह कुंवर सर्वसम्मति से पुनः चुने गए प्रदेश अध्यक्ष

हुकम सिंह कुंवर सर्वसम्मति से पुनः चुने गए प्रदेश अध्यक्ष



देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश कार्य समिति ने लिया फैसला
संवाददाता
हल्द्वानी। हल्द्वानी नगर निगम सभागार में संपन्न हुए देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश कार्य समिति की बैठक में हुकम सिंह कुंवर को सर्व सम्मति से पुनः प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। 
देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुकम सिंह कुंवर की अध्यक्षता में संपन्न हुयी जिसका संचालन प्रदेश महामंत्राी राजकुमार केशरवानी ने किया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव का प्रस्ताव रखा। उसके बाद प्रदेश कार्यकारिणी ने उक्त प्रस्ताव का विरोध किया। राजकुमार केसरवानी ने  हुकम सिंह कुंवर को पुनः अध्यक्ष चुने जाने का प्रस्ताव रखा जिसको सदन ने ध्वनि मत से पारित कर हुकम सिंह कुंवर को सर्वसम्मति से पुनः प्रदेश अध्यक्ष चुना लिया।
जीवन सिंह कार्की द्वारा रखे गए प्रस्ताव संगठन के निष्क्रिय पदाधिकारियों व इकाइयों को बदलने का रखा गया। जिसमंे सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर हुकम सिंह कुंवर को निष्क्रिय पदाधिकारियों व इकाइयों को बदलने के अधिकृत किया गया। महानगर अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने प्रस्ताव रखा कि सभी इकाइयों का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया जाए जिसको सर्वसम्मति से पारित किया गया।
रेवाधर बृजवासी ने प्रस्ताव रखा कि संगठन सामजिक सरोकारों शिक्षा स्वस्थ पेयजल सड़क आदि के लिए भी संघर्ष करे जिसे ध्वनि मत से पारित कर दिया। बैठक में एनके कपिल, मनोज खुल्बे, रमेश जोशी, मुकेश बेलवाल, जीवन सिंह कार्की ने विचार रखते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। बैठक में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के जुड़े संघर्षशील लोगों को सम्मान किया गया जिनमें राजेंद्र सिंह बिष्ट, रमेश जोशी, शेखर दानी, पूरन बृजवासी, हर्ष जलाल, रवि नेगी, विक्की  योगी, जसपाल सिंह, हरजीत चड्ढा को समाज में अच्छे काम करने के लिए सम्मान किया गया। 
प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने पुनः प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने में सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा की देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल भविस्य में उत्तराखंड की राजनैतिक पार्टी का स्वरुप भी ले सकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राजनैतिक पार्टियां उत्तराखंड राज्य आन्दोलनकारियों के सपनो के राज्य बनाने में असफल साबित हुयी है। ऐसे में तीसरे विकल्प के रूप में सोचा जा सकता है। 
बैठक में डा0 बालम सिंह बिष्ट, आफताब हुसैन, बेतालघाट के अध्यक्ष शेखर दानी, भीमताल के अध्यक्ष संदीप पांडेय, लालकुआं के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, ग्रामीण अध्यक्ष हर्ष जलाल, हल्दूचौड़ के अध्यक्ष भास्कर सुयाल, गौलापार के अध्यक्ष विजय बिष्ट, महिला अध्यक्ष काजल खत्री, जिला युवा अध्यक्ष अतुल गुप्ता, यातायात नगर के अध्यक्ष राजकुमार नेगी, अंकित गुप्ता, नरेश कांडपाल, कार्तिक दास, बीडी पाडलिया, अवध बिहारी शर्मा, ललित बेलवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे।


 


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...