सोमवार, 13 जनवरी 2020

मकर संक्रांति की सही तारीख के साथ पूजा का शुभ मुहूर्त

मकर संक्रांति की सही तारीख के साथ पूजा का शुभ मुहूर्त



पं0 चैतराम भट्ट
देहरादून। कई बार त्योहारों की तारीख और पूजा के शुभ मुहूर्त को लेकर लोग असमंजस में पड़ जाते हैं। लोहड़ी और मकर संक्रांति का त्योहार आने वाला है लेकिन इस बार भी मकर संक्रांति की सही तारीख को लेकर उलझन की स्थिति बनी हुई है। 
लोगों को समझ नही आ रहा है कि मकर संक्रांति का त्योहार इस बार 14 या 15 जनवरी को मनाया जाएगा। तो आपको स्पष्ट कर दें कि ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार इस वर्ष 15 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार मनाना चाहिए। 
मकर संक्रांति में मकर शब्द मकर राशि को इंगित करता है जबकि संक्रांति का अर्थ संक्रमण अर्थात प्रवेश करना है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है। एक राशि को छोड़कर दूसरे में प्रवेश करने की इस विस्थापन क्रिया को संक्रांति कहते हैं। 
मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त-
मकर संक्रांति 2020- 15 जनवरी
संक्रांति काल- 07ः19 बजे 15 जनवरी
पुण्यकाल-07ः19 से 12ः31 बजे तक
महापुण्य काल- 07ः19 से 09ः03 बजे तक
संक्रांति स्नान- प्रातःकाल 15 जनवरी 2020
इस साल 15 जनवरी को सूर्य का मकर राशि में आगमन 14 जनवरी मंगलवार की मध्य रात्रि के बाद रात 2 बजकर 7 मिनट पर हो रहा है। मध्य रात्रि के बाद संक्रांति होने की वजह से इसके पुण्य काल का विचार अगले दिन ब्रह्म मुहूर्त से लेकर दोपहर तक होगा। इसी वजह से मकर संक्रांति बुधवार 15 जनवरी को मनाई जाएगी। 
माना जाता है कि इस दिन सूर्य अपने पुत्र शनिदेव से नाराजगी भूलाकर उनके घर गए थे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन पवित्रा नदी में स्नान, दान, पूजा आदि करने से पुण्य का प्रभाव हजार गुना बढ़ जाता है। इस दिन से मलमास खत्म होने के साथ शुभ माह प्रारंभ हो जाता है। इस खास दिन को सुख और समृद्वि का दिन माना जाता है।
यह पर्व पतंग महोत्सव के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन लोग पतंग उड़ाते हैं। हालांकि पतंग उड़ाने के पीछे कुछ घंटे सूर्य के प्रकाश में बिताना मुख्य वजह बताई जाती है। सर्दी के इस मौसम में सूर्य का प्रकाश शरीर के लिए स्वास्थवर्धक और त्वचा और हड्ढियों के लिए बेहद लाभदायक होता है। 


 


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...