शनिवार, 4 जनवरी 2020

साल का पहला चंद्रग्रहण लगने जा रहा

साल का पहला चंद्रग्रहण लगने जा रहा



जानें चंद्रग्रहण का दिन और समय
प0नि0डेस्क
देहरादून। वर्ष 2020 में कुल 6 ग्रहण लगने जा रहे हैं जिनमें 2 सूर्य ग्रहण और 4 चंद्र ग्रहण होंगे। इनमें भी सभी चंद्र ग्रहण उपछाया ग्रहण होंगे जिसमें चांद पूरी तरह छुपेगा नहीं और ना चंद्रमा की काली छाया पृथ्वी पर होगी। ज्योतिषी आकलन के अनुसार साल का पहला चंद्र ग्रहण जनवरी के महीने में ही लगने जा रहा है।
10 जनवरी 2020 को पौष पूर्णिमा है, इसी दिन चंद्र ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण कुल 4 घंटे 5 मिनट का होगा। ग्रहण का आरंभ 10 जनवरी की रात 11 बजकर 37 मिनट पर होगा और 11 जनवरी को सुबह 2 बजकर 42 मिनट पर ग्रहण समाप्त हो जाएगा।
यह उपछाया चंद्र ग्रहण भारत में भी देखा जा सकेगा। ग्रहण के दौरान चांद को आप कुछ धुंधला होता हुआ देख सकते हैं। भारत के अलावा यह ग्रहण यूरोप, अफ्रीका के देशों में, आस्ट्रेलिया और भारत सहित कई एशियाई देशों में देखा जा सकेगा।
बता दें कि उपछाया चंद्रग्रहण को शास्त्रों में ग्रहण के रूप में नहीं देखा गया है इसलिए इस दिन पूर्णिमा तिथि को किए जाने वाले पर्व त्योहार और पूजा पाठ किए जा सकेंगे।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...