गुरुवार, 2 जनवरी 2020

श्रमिकों को सामान के बदले ऑनलाइन भुगतान करे श्रम विभागः मोर्चा          

श्रमिकों को सामान के बदले ऑनलाइन भुगतान करे श्रम विभागः मोर्चा          



- प्रदेश के गरीब श्रमिकों को लूटने का काम कर रहा श्रम विभाग
- घटिया किस्म की साइकिले, औजार, सोलर लालटेन आदि बांटी जा रही 
- बाजारू कीमत आधी भी नही,
- श्रमिक बेच रहे उक्त घटिया सामान को औने पौने दामों में 
- मोर्चा शीघ्र शासन में देगा दस्तक 
संवाददाता
विकास नगर। मोर्चा कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि श्रम विभाग के भवन निर्माण एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा प्रदेश के गरीब मजदूरों को लूटने का काम किया जा रहा है। उक्त विभाग द्वारा गरीबों को घटिया किस्म की साइकिलें, सोलर लालटेन, छाते, औजार इत्यादि बांटे जा रहे हैं तथा विक्रेता कंपनियों से मोटी कमीशन बटोर कर इन गरीबों से मजाक किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सामान की गुणवत्ता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि श्रमिक उक्त सामान को कौड़ियों के भाव नीलाम कर रहे हैं। उनका कहना था कि विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष कई करोड रुपए का सामान खरीदा जाता है, जिसमें लगभग 20 से 40 फ़ीसदी कमीशन लेकर विभाग मौज कर रहा है।
नेगी ने कहा कि अगर सरकार/श्रम विभाग गरीबों को कुछ देना ही चाहता है तो सामान के बदले सीधा इनके खाते में ऑनलाइन पेमेंट करे, जिससे दलाली का खेल खत्म हो सके। मोर्चा शीघ्र ही उक्त दलाली की समाप्ति एवं श्रमिकों के खाते में ऑनलाइन पेमेंट को लेकर शासन में दस्तक देगा।
पत्रकार वार्ता में मोहम्मद असद, केसी चंदेल, प्रवीण शर्मा पिन्नी आदि मौजूद रहे।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...