मंगलवार, 18 फ़रवरी 2020

30 की उम्र के बाद शरीर में आते हैं बदलाव

30 की उम्र के बाद शरीर में आते हैं बदलाव



ऐसे में रखें अपनी सेहत का ख्याल!
एजेंसी
देहरादून। 30 साल के बाद इंसान को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके कई कारण हो सकते हैं। उम्र के हिसाब से व्यक्ति को अपना ध्यान रखने की जरूरत होती है। महिला हो या पुरुष 30 साल के बाद हर किसी के जीवन में और शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। सेहत पर सबसे ज्यादा असर खानपान का होता है। गलत खानपान की वजह से हम कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। साथ कुछ परेशानियां जैसे बालों झड़ने के कारणों में से एक हो सकता है। 
अगर आप उम्र के हिसाब से देखें तो ज्यादा उम्र ही नहीं कम उम्र जैसे 30 साल या उसके आसपास की उम्र के लोगों के बाल सिर के आगे और बीच से उड़ जाते हैं। भले ही इस उम्र में पहुंचने पर ये बदलाव दिखे नहीं लेकिन इस उम्र के पार होने पर जीवन को स्वस्थ और खुशहाल बनाने के लिए सेहत का ख्याल विशेष रूप से रखना जरूरी होता है। 
सबसे पहले तो खानपान स्वस्थ होना चाहिए। हमारा मेटाबालिज्म इसके लिए जिम्मेदार होता है। जितना तेज मेटाबालिज्म होगा, उतना ही हम ऊर्जावान और सक्रिय रहेंगे। 30 की उम्र को पार करने के बाद हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। ऐसे में बढ़ती उम्र के साथ सेहत का ख्याल रखे।
उम्र बढ़ने के साथ शरीर में यौन शक्ति बढ़ाने वाले हार्माेन टेस्टोस्टेरान के साथ कई हार्माेन की कमी होने लगती है। इसके लिए महिलाओं को आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे मटर, कद्दू के बीज, हरी सब्जियां, किशमिश का सेवन करना चाहिए। महिलाओं को हड्ढियों के लिए विटामिन डी के साथ कैल्शियम का सेवन जरूर करना चाहिए। 
उम्र बढ़ती के साथ एस्ट्रोजन का स्तर घटता है जो कि हड्ढियों को प्रभावित कर सकती है। इसके लिए आपको दूध, दही, पनीर, ब्रोकली, बादाम आदि का सेवन करना चाहिए।
बढ़ती उम्र के साथ तनाव होना आम बात हो सकती है। स्वस्थ आहार के अलावा 30 की उम्र में पहुंचने पर महिलाओं को अपने मानसिक स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखने की जरूरत होती है। वैसे तो तनाव से कोई घिर सकता है लेकिन 30 की उम्र के बाद पुरुष हो या महिला दोनों में तनाव के लक्षण ज्यादा देखने को मिल सकते हैं। 
इस उम्र में तनाव आम है, लेकिन जरूरत से ज्यादा तनाव मानसिक स्वास्थ्य नुकसानदायक हो सकता है। इससे बचने के लिए खुद की जीवनशैली को मेंटेन रखें, सुबह सैर करें, व्यायाम करें लोगों से मिलें और कसरत करते रहें। 
30 साल की उम्र पार करने के बाद नियमित मेडिकल चेकअप करवाएं। अगर किसी बीमारी के लक्षण दिखे तो तुरंत डाक्टर से संपर्क करने की जरूरत है।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...