गुरुवार, 13 फ़रवरी 2020

ग्राम पंचायत छरबा में  छात्रों ने भ्रमण कर जानी खेती की तकनीक


ग्राम पंचायत छरबा में  छात्रों ने भ्रमण कर जानी खेती की तकनीक




- खेती की तकनीक जानने के लिए छरबा ग्राम सभा बनी छात्रों की पहली पसंद

- छरबा में किसान कर रहे वैज्ञानिक खेती मशरूम गौशाला मुर्गी पालन के साथ-साथ उन्नत खेती करने का हैं प्रयास

संवाददाता

देहरादून। नई दिशा जनहित ग्रामीण विकास समिति तथा यूनीफायर कृषि प्रशिक्षण केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में ग्रामसभा छरबा में केरल, आंध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु के छात्रों छात्राओं के द्वारा रूरल सर्वे किया गया जिसमें छात्रों के द्वारा किसानों को खेती की तकनीक तथा वैज्ञानिक खेती करने के तरीकों से अवगत कराया गया। 

इस अवसर पर नई दिशा जनहित ग्रामीण विकास समिति के संस्थापक अमर सिंह कश्यप, ग्राम प्रधान आमिर खान, सामाजिक कार्यकर्ता मोहन सिंह, यूनीफायर के अमित उपाध्याय, अर्जुन सिंह, रोहित कुमार तथा छात्रों के लीडर मिस्टर बोगेस सहित समस्त छात्र एवं छात्राएं मौजूद रहे।

छात्रों ने पूर्व ग्राम प्रधान रूमी राम जयसवाल के द्वारा स्थापित किए गए मशरूम उत्पादन सेंटर का भी भ्रमण किया और मशरूम उगाने की तकनीक के बारे में जानकारी हासिल की। 

ग्रामीणों ने जानकारी दी कि जंगली सूअर और बंदर फसलों का नुकसान करते हैं लेकिन वन विभाग कोई भी कार्य इस दिशा में नहीं कर रहा है। ग्राम सभा छरबा के लोगों का धन्यवाद करते हुए उन्होंने भविष्य में भी इस गांव की समस्याओं के समाधान हेतु कार्य करने की बात कही। ग्राम प्रधान के द्वारा छात्रों का स्वागत किया गया और छात्रों को उन्नत खेती के टिप्स दिए गया।




 


 

मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...