सोमवार, 17 फ़रवरी 2020

पुरुषों को ज्यादा नहीं खाना चाहिए आम का अचार

पुरुषों को ज्यादा नहीं खाना चाहिए आम का अचार



हर पुरुष को अपनी मर्दानगी की चिंता होती है। आपको भी है तो खानपान पर खास ध्यान दीजिए। क्योंकि आम के अचार का अधिक सेवन करने वालों के लिए यह खतरा बन सकता है।
प0नि0डेस्क
देहरादून। खानपान से जुड़ी कोई भी चीज हो, अगर उसे हद से ज्यादा खाएंगे तो वह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बन सकती है। इसी तरह खाने में अक्सर शामिल होने वाला आम का अचार भी है। जिसका हद से ज्यादा सेवन पुरुषों के लिए हानिकारक हो सकता है।
आम के अचार का स्वाद खट्टा तो होता ही है। माना जाता है कि आम के अचार में एक खास तत्व भी पाया जाता है। यह पुरुषों से उनकी मर्दानगी छीन सकता है। आम के अचार का अधिक सेवन पुरुषों के लिए हानिकारक हो सकता है?
आम के अचार का अधिक सेवन करने से पुरुषों को काफी लम्बे समय से मना किया जा रहा है। हालांकि कुछ लोगों का यह भी मानना है कि यह केवल एक अफवाह है और कुछ नहीं। इस पर किए गए वैज्ञानिक अध्ययन के बाद कई रिपोर्ट जारी की गई। कुछ रिपोर्ट में कहा गया कि पुरुषों को लगातार खट्टे का सेवन करने से बचना चाहिए। अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो हो सकता है कि वो उनमें नपुंसकता के लक्षण उभरने लगेंगे।
हालांकि आम के अचार पर किए गए एक अध्ययन में यह बताया गया कि पुरुषों को आम के अचार का अधिक सेवन क्यों नहीं करना चाहिए। दरअसल आम के अचार में असटामिप्रिड की मात्रा होने पर ही यह हानिकारक हो सकता है।
असटामिप्रिड एक कार्बनिक यौगिक है। यह दवा के रूप में आम को विभिन्न रोगों से बचाए रखने के लिए प्रयोग किया जाता है। अगर यह आम के अंदर चला जाता है तो अचार के रूप में इसे सीधा खाएंगे। धीरे-धीरे यह सेक्सुअल डिजायर को खत्म कर सकता है। इसके अलावा स्पर्म काउंट में कमी आने लगती है और साथ ही नाईटफाल भी बढ़ जाता है।
इसलिए कहा जाता है कि आम के अचार का सेवन अधिक मात्रा में न करें। क्योंकि आज के वातावरण में यह मुमकिन ही नहीं है कि बिना किसी केमिकल के किसी भी पफल को तैयार कर लिया जाए। इसलिए आम के अचार के अधिक सेवन से बचें। चाहें तो इसकी जगह पर खाने में चटनी, सलाद या सास आदि को शामिल करें। सेहतमंद बने रहने के लिए खानपान में अच्छे आहार शामिल करें।


मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...