गुरुवार, 27 फ़रवरी 2020

राजभवन नहीं चला रहा फॉरेस्ट गार्ड भर्ती मामले में सरकार पर चाबुक: मोर्चा       




राजभवन नहीं चला रहा फॉरेस्ट गार्ड भर्ती मामले में सरकार पर चाबुक: मोर्चा               

संवाददाता   

देहरादून। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के  पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने बयान जारी कर कहा कि प्रदेश सरकार की प्रशासनिक अक्षमताओं एवं नकारापन की वजह से प्रदेश के हजारों फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों के साथ सरकार द्वारा  छल करने का काम किया गया है |                 

नेगी ने कहा  कि ऐसा संभव ही नहीं है कि इस मामले में  सरकार  का कोई  गुर्गा शामिल ना हो | उक्त पेपर लीक होने से स्पष्ट हो गया है कि सरकार में ईमानदार लोगों के लिए कोई जगह नहीं है, सिर्फ और सिर्फ माफिया और जालसाजों का राज है |              

नेगी ने कहा कि कई दिनों से प्रदेश के हजारों युवा भर्ती घोटाले /पेपर लीक मामले में आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की |  प्रदेश के बेरोजगारों के लिए सरकार कोई नीति नहीं बना पा रही, वहीं दूसरी ओर खनन/ शराब माफियाओं के लिए रातो-रात मनमाफिक फैसले लिए जा रहे हैं |               

मोर्चा राजभवन से मांग करता है कि भर्ती घोटाले/ पेपर लीक मामले में सरकार पर चाबुक चलाने एवं  परीक्षा दोबारा  कराने के निर्देश सरकार को दें |



 


मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...