रविवार, 9 फ़रवरी 2020

वेलेंटाइंस डे वीक- प्यार के, इजहार के ये सात दिन

वेलेंटाइंस डे वीक- प्यार के, इजहार के ये सात दिन



प0नि0डेस्क
देहरादून। वेलेंटाइंस डे को प्यार का प्रतीक माना जाता है। वेलेंटाइंस डे से पहले पूरा सप्ताह वेलेंटाइंस वीक कहलाता है। इस सप्ताह के हर दिन की अपनी अहमियत होती है। हर दिन का अलग-अलग मतलब होता है।
7 फरवरी- रोज डे- वेलेंटाइंस वीक की शुरुआत इस दिन के साथ होती है। इस दिन प्रेमी युगल एक-दूसरे को गुलाब देकर अपना प्यार जाहिर करते हैं।
8 फरवरी- प्रपोज डे- ये दिन सिंगल लोगों के लिए अपने प्रेम के इजहार का दिन है। अगर आप किसी को पसंद करते हैं तो इस दिन अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं लेकिन याद रखें इस इजहार को स्वीकार करना दूसरे इंसान की इच्छा पर निर्भर है। प्रपोज करते समय याद रखें कि आपको ना सुनने को भी मिल सकता है।
9 फरवरी- चॉकलेट डे- प्रेम में चॉकलेट का अपना महत्व है। इस दिन आप अपने पार्टनर को चॉकलेट दीजिए। इससे आपके रिश्ते में मिठास और बढ़ेगी।
10 फरवरी- टेडी डे- टेडी से बचपन का अहसास जिंदा होता है। टेडी डे के दिन अपने पार्टनर को टेडी देकर आप उन्हें फिर से अपना बचपन याद करने का मौका दे सकते हैं।
11 फरवरी- प्रॉमिस डे- जिंदगी वादे करने और उन्हें निभाने से आगे बढ़ती है। इस दिन आप अपने पार्टनर को एक वादा कर सकते हैं जिसे आप हमेशा निभा सकें।
12 फरवरी- हग डे- प्रेम में गले लगना बहुत सामान्य और सहज प्रक्रिया है। लेकिन इस दिन गले लगना आपको एक नया अहसास दे सकता है। गले लगने में एक-दूसरे की निजता का जरूर ख्याल रखें।
13 फरवरी- किस डे- किसी भी प्रेम की अनुभूति और इजहार का एक तरीका है। इस दिन आप किस कर अपने पार्टनर से अपना प्यार जता सकते हैं। किस करने में भी अपने पार्टनर की निजता का ख्याल जरूर रखें।
वेलेंटाइंस डे- 14 फरवरी- वेलेंटाइंस डे प्यार का दिन है। इस दिन आप अपने पार्टनर के साथ वक्त बिताएं। उन्हें गिफ्ट्स दें और हमेशा उनसे अच्छे से पेश आएं। कई देशों में वेलेंटाइंस डे को लेकर गलत धारणाएं हैं। ऐसे में वहां अपनी सुरक्षा 
का भी ख्याल रखें।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...