शनिवार, 1 फ़रवरी 2020

व्हाट्सऐप पर इन गलतियां पर हो सकती है जेल

व्हाट्सऐप पर इन गलतियां पर हो सकती है जेल



प0नि0डेस्क
देहरादून। व्हाट्सऐप का इस्तेमाल कॉलिंग, मैसेज, वीडियोज, ऑडियोज के लिए किया जाता है। इसका इस्तेमाल आज सभी करते हैं। कुछ गलत लोगों की वजह से ही इस प्लेटफॉर्म पर फेक न्यूज बढ़ने लगी हैं। साथ ही यूजर्स की जानकारी लीक होने का खतरा भी बढ़ने लगा है। 
हालांकि एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन के जरिए यूजर्स की चैटिंग जानकारी काफी हद तक सुरक्षित है। यही कारण है कि फेक न्यूज कहां से आ रही है इसकी जानकारी पुलिस नहीं ढूंढ पा रही है। लेकिन अगर आपको यह लगता है कि इससे आप गलत जानकारी फैलाकर सरकार की नजरों से बच सकते हैं तो ऐसा नहीं है।
कुछ ऐसे फैक्टर्स भी हैं जिन्हें अगर व्हाट्सऐप पर करते हैं तो जेल जाना पड़ सकता है। साथ ही भारी जुर्माना भी देना पड़ सकता है। 
व्हाट्सऐप ग्रुप एडमिन्स अगर किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधियां करते हुए पाएं जाते हैं तो उन्हें जेल हो सकती है।
अश्लील क्लिप्स शेयर करने पर भी पुलिस द्वारा अरेस्ट किया जा सकता है।
किसी भी व्यक्ति या ग्रुप पर फोटोशॉप की गई फोटोज शेयर करना भी भारी पड़ सकता है।
अगर कोई महिला व्हाट्सऐप पर किसी व्यक्ति के खिलाफ शिकायत करती है तो उसे हिरासत में लिया जा सकता है।
किसी और के नाम से व्हाट्सऐप अकाउंट बनाना और उसे ऑपरेट करने पर भी गिरफ्तारी हों सकती है।
किसी भी धर्म या पूजा स्थल को नुकसान पहुंचाने के लिए नफरत फैलाने वाले संदेश गिरफ्तार करवा सकते हैं।
हिंसा भड़काने के लिए संवेदनशील विषयों पर फर्जी न्यूज या मल्टीमीडिया फाइल्स शेयर करना परेशानी में डाल सकता है।
नागरिकों को ड्रग्स या अन्य प्रतिबंधित चीजों को बेचने के लिए व्च्हाट्सऐप का इस्तेमाल करना भी गिरफ्तार करवा सकता है।
किसी भी तरह की अवैध फिल्म या गलत वीडियो क्लिप्स भेजने पर पुलिस गिरफ्तार कर सकती है।


 


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...