सोमवार, 16 मार्च 2020

बर्तन धोने वाले स्पंज को 2 से 4 हफ्ते में बदलें

बर्तन धोने वाले स्पंज को 2 से 4 हफ्ते में बदलें



बीमार होने से बचना है तो इन डेली यूज चीजों को बदलें-4
प0नि0डेस्क
देहरादून। खाने-पीने की चीजों के साथ-साथ डेली यूज में आने वाली कुछ चीजों का सेहत पर सीधा असर पड़ता है। शायद यकीन ना हो लेकिन घर में मौजूद ऐसी कई चीजें हैं जिनका जाने-अनजाने लोग वर्षो तक इस्तेमाल करते रहते हैं। उनको लगता है कि वह तो अभी ठीक है और यूज किया जा सकता है लेकिन यह चीजें अक्सर बीमार कर देती हैं। 
इन डेली यूज आइटम्स के बारे में सभी जानते भी है जिन्हें स्वास्थ्य के लिहाज से नियमित रूप से बदलना जरूरी होता है। इन डेली यूज होने वाले आइटम्स के खराब होने का इंतजार करने की बजाए उन्हें रेग्युलर बेसिस पर बदलते रहना चाहिए।
इसमें कोई संदह नहीं कि घर की हर चीज को सिर्फ बदल देने के नाम पर हमेशा बदलते रहना पैसों की बर्बादी हो सकती है। लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिनके साथ आपको बिलकुल जोखिम नहीं लेना चाहिए। 
ऐसी चीजों में डिश स्पंज या बर्तन साफ करने वाला किचन स्पंज खास है। जिस तरह टूथब्रश को बदलने के लिए उसके ब्रिसल्स के खराब होने का इंतजार नहीं करना चाहिए ठीक उसी तरह किचन स्पंज को बदलने के लिए उसके खराब होने का इंतजार न करें। 
डिश स्पंज या बर्तन साफ करने वाला किचन स्पंज को भी हर 2 से 4 हफ्ते के बीच नियमित रूप से बदल दें। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार बचा हुआ खाना जो स्पंज में लगा रह जाता है उससे जुड़ा बैक्टीरिया बर्तन को साफ करने के दौरान फिर से साफ बर्तन में चिपक सकता है।
इससे होगा यह कि वहीं बैक्टीरिया भोजन के साथ पेट में जायेगा और हमें बीमार कर देगा। यानि जो पैसा आप डाक्टर और दवाओं पर खर्च करेंगे उससे कहीं कम में आप उन बीमारियों से बच सकते है। स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो यह न तो फिजूलखर्ची है और न ही पैसे की बर्बादी। बल्कि ऐसा करके आप आपने एवं परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रख सकते है।  


मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...