मंगलवार, 3 मार्च 2020

चकबन्दी दिवस पर समन्वित कृषि केन्द्र ‘उम्मीद’ का उद्घाटन

चकबन्दी दिवस पर समन्वित कृषि केन्द्र ‘उम्मीद’ का उद्घाटन



बागवानी के क्षेत्र में विक्रम सिंह रावत को मिला ‘संकल्प श्री’ सम्मान 
संवाददाता
पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ में चकबन्दी की मांग को लेकर प्रयासरत गरीब क्रान्ति अभियान द्वारा सहयोगी संस्थाओं फील गुड एवं हिटो पहाड़ फार्मिग एक्यूप्मेंट के सहयोग से ढुग्याड़ तोक, गवाणी, पौड़ी गढ़वाल में चकबन्दी दिवस का आयोजन किया गया। लगभग 70 नाली जमीन पर एक समन्वित कृषि केन्द्र ‘उम्मीद’ का उदघाटन किया गया। 
इस केन्द्र के संस्थापक हेमन्त सिंह नेगी एवं सुधीर सुन्दरियाल द्वारा इसके लिये पिछले तीन वर्षो से किये जा रहे प्रयासों से लोगों को अवगत कराया गया। इस अवसर पर चकबन्दी के लिये विगत 30 वर्षो से प्रयासरत रहे वरिष्ठ पत्रकार ललित मोहन कोठियाल के विचारों को आगे बढ़ाते हुये अभियान द्वारा कृषि एवं बागवानी के क्षेत्र में विक्रम सिंह रावत को ‘संकल्प श्री’ सम्मान से सम्मानित किया गया।
 जिला मुख्य कृषि अधिकारी डा0 कल्याण सिंह द्वारा किसानों को सरकारी स्तर पर चलायी जा रही योजनाओं का समुचित लाभ लेने सम्बन्धी जानकारी दी गयी। कृषि में अभिनव प्रयोग करने वाले कृषि पंडित विद्यादत्त शर्मा ने कहा कि हमें वर्तमान कृषि के स्वरूप को पहचानना होगा। इसके लिये उन्हांेने चकबन्दी किये जाने की पुरजोर वकालत की। 
भरसार विश्वविद्यालय के डीन द्वारा कृषि सम्बन्धित जानकारी के साथ ही मशरूम के उत्पादन सम्बन्धी जानकारी दी गयी। हिटो पहाड़ के संजय बुड़ाकोटी द्वारा ग्रामीणों को कृषि उपकरणों की जानकारी दी गयी जिससे कि कृषि कार्य सुगमता से किये जा सकते हैं। पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र सिंह रावत, तीरथ सिंह राही, बच्ची राम ढौड़ियाल एंव डा0 जयंती प्रसाद नवानी द्वारा सभी ग्रामीणों को बताया गया कि किस प्रकार से हम अपने खेतों को आबाद रखने के लिए चकबंदी व अन्य तकनीकी संसाधनों का प्रयोग कर सकते है।
कार्यक्रम में भलु लगद संस्था के बच्चों द्वारा कृषि सम्बन्धी लोकश नवानी की कविता छुचों दाथी सम्भाला पर नृत्य किया गया तथा साथ ही पुरुष थडिया चौंफला टीम के द्वारा प्रस्तुति दी गयी। 
कार्यक्रम में अभियान के सदस्य रोहित नेगी, अनूप सिंह रावत, नूतन पंत एवं समाजसेवी पुष्कर जोशी, विकास पांथरी, संजय नवानी, अन्नू पंत, माधवशरण त्रिपाठी, महेन्द्र सिंह राणा, राकेश पोखरियाल, नेहा बुड़ाकोटी सहित गंवाणी, डबरा, किमगडी और आसपास के क्षेत्रों के कई कृषक शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन अशोक सुन्दरियाल द्वारा किया गया।


 


मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...