गुरुवार, 12 मार्च 2020

हर 3-4 महीने पर बदल दें अपना टूथब्रश

बीमार होने से बचना है तो इन डेली यूज चीजों को बदलें- 1
हर 3-4 महीने पर बदल दें अपना टूथब्रश



प0नि0डेस्क
देहरादून। खाने-पीने की चीजों के साथ-साथ डेली यूज में आने वाली कुछ चीजों का सेहत पर सीधा असर पड़ता है। शायद यकीन ना हो लेकिन घर में मौजूद ऐसी कई चीजें हैं जिनका जाने-अनजाने लोग वर्षो तक इस्तेमाल करते रहते हैं। उनको लगता है कि वह तो अभी ठीक है और यूज किया जा सकता है लेकिन यह चीजें अक्सर बीमार कर देती हैं। 
इन डेली यूज आइटम्स के बारे में सभी जानते भी है जिन्हें स्वास्थ्य के लिहाज से नियमित रूप से बदलना जरूरी होता है। इन डेली यूज होने वाले आइटम्स के खराब होने का इंतजार करने की बजाए उन्हें रेग्युलर बेसिस पर बदलते रहना चाहिए। क्योंकि डेली यूज होने वाली इन चीजों को अगर आप नियमित रूप से चेंज नहीं करते हैं तो इससे इंफेक्शन फैलने और आपसे बीमार होने का खतरा हो सकता है।
टूथब्रश पर 1 करोड़ से भी ज्यादा बैक्टीरिया होता है। लिहाजा ब्रश का साफ रहना बेहद जरूरी है। ज्यादातर लोग नया टूथब्रश खरीदने से पहले पुराने ब्रश के ब्रिसल्स खराब होने का इंतजार करते हैं। यह आदत स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक नहीं है। यदि आपको भी यह आदत है तो इसे आज ही बदल दें। वरना इसका परिणाण आपके शरीर को भुगतना पड़ सकता है।
टूथब्रश हमारी रोजमर्रा की जरूरत का सबसे एक महत्वपूर्ण चीज है। लिहाजा इसे समय समय पर बदलना समझदारी होगी। वैसे भी दांतों का इलाज करने वाले विशेषज्ञों की मानें तो हर 3 से 4 महीने में हमें अपना टूथब्रश बदल देना चाहिए। साथ ही हर दिन ब्रश करने के बाद टूथब्रश को अच्छी तरह से साफ भी करना चाहिए।
इस तरह से यदि हमने टूथब्रश का इस्तेमाल किया तो वास्तव में सही तरीके से दंातों की केयर की जा सकती है। आगे चलकर दांतों को होने वाली कई बीमारियों से भी बचा जा सकता है। तो अगली बार याद रखिये कि आप अपने टूथब्रश को गोभी का फूल बनने से पहले ही बदल देंगे।


मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...