गुरुवार, 5 मार्च 2020

कितनी तरह की सरोगेसी और उसमें कितना खर्च!

कितनी तरह की सरोगेसी और उसमें कितना खर्च!



प0नि0डेस्क
देहरादून। आजकल सरोगेसी का चलन बढ़ता जा रहा है। हालांकि सरोगेसी को लेकर अक्सर लोग किराए की कोख के बारे में ही सोचते हैं लेकिन किराए की कोख के अलावा भी सरोगेसी होती हैं। ट्रेडिशनल और जेस्टेशनल दो प्रकार की सरोगेसी होती है। अब सवाल यह कि ट्रेडिशनल और जेस्टेशनल सरोगेसी क्या होती हैं और कितना खर्च आता है?
इसको लेकर कई प्रकार के संदेह लोगों के मन में रहते है। गौर हो कि सरोगेसी का पहला तरीका किराए की कोख है। सरोगेसी में कोई भी शादीशुदा दंपति बच्चा पैदा करने के लिए किसी भी महिला की कोख किराए पर ले सकता है। सरोगेसी से बच्चा पैदा करने के कई कारण हैं। मसलन जिस दंपति के अपने बच्चें नहीं हो पा रहे है या महिला की बच्चा जनने के दौरान उसकी जान को खतरा हो, ऐसे में यही उपाय है कि वह किराए की कोख की मदद से मां बन सके।
इस सरोगेसी को किराए की कोख के नाम से भी जाना जाता हैं। ट्रेडिशनल सरोगेसी में पिता के स्पर्म को सरोगेसी महिला के एग्स से मैच किया जाता हैं। इस सरोगेसी के जरिए बच्चें का संबंध केवल पिता से होता हैं। जैसे कि बालीवुड के मशहूर फिल्मकार करन जौहर हालिया दिनों में ट्रेडिशनल सरोगेसी के जरिए बिना विवाह किए पिता बने हैं।
ये सरोगेसी इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। बहुत से सेलीब्रेटीज इन दिनों इसका इस्तेमाल कर रहें है। जेस्टेशनल सरोगेसी में माता पिता के स्पर्म और एग्स को टेस्ट ट्यूब के जरिए लैब में कुछ दिन रखकर सरोगेट मदर के यूट्रस में डाला जाता हैं। इस बच्चें का संबंध माता पिता दोनों से होता हैं। फिल्म कलाकार शिल्पा शेट्टी भी जेस्टेशनल सरोगेसी के माध्यम से मां बनी हैं।
गौर हो कि जो औरत अपने कोख में दूसरे का बच्चा पालती है, वो सरोगेट मदर कहलाती है। सरोगेसी में एक एग्रीमेंट किया जाता है। इस एग्रीमेंट में पैदा होने वाले बच्चे के लीगली माता पिता वो दंपति ही होते है जिन्होंने सरोगेसी कराई है। 
सरोगेसी मां की प्रेग्नेंसी के दौरान मेडिकल जरुरत और खान-पान का ध्यान उसी दंपति को रखना होता है। साथ ही सारा खर्च उस कपल को उठाना होता है। सरोगेसी से बच्चा पैदा करने में 10 लाख से 20 लाख रुपए का खर्च आता हैं। सरोगेसी का खर्च एग्रीमेंट पर आधारित होता हैं।


 

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...