सोमवार, 2 मार्च 2020

श्री दिगंबर जैन समाज की आम सभा

श्री दिगंबर जैन समाज की आम सभा का आयोजन
सर्वसम्मति से हुआ नई कार्यकारिणी का गठन



संवाददाता
देहरादून। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर माजरा के सभागार में श्री दिगंबर जैन समाज की आम सभा का आयोजन किया गया। कार्य अध्यक्ष विनोद जैन की अध्यक्षता में आहूत की गई सभा का संचालन विनोद जैन अध्यक्ष ने किया। सभा में गत वर्ष की कार्रवाई पढ़कर सुनाई गई और सर्वसम्मति से उसको पास किया गया।
इसके पश्चात श्री दिगंबर जैन मंदिर माजरा के वर्ष 2018-19 और अप्रैल 2019 से फ़रवरी 2020 तक की आय-व्यय विवरणी और प्रगति रिपोर्ट को मंत्री द्वारा प्रस्तुत किया गया और सदन द्वारा उसको पास किया गया।
 इसके पश्चात अध्यक्ष जैन समाज विनोद जैन ने नई कार्यकारिणी के चुनाव की घोषणा की। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन  किया गया। कार्यकारिणी में दिनेश जैन सूर्या कंशट्रेक्शन अध्यक्ष, मुकेश जैन महावीर एनक्लेव उपाध्यक्ष, प्रवीण जैन सेंट्रल बैंक मंत्री, आदिश जैन सह मंत्री, प्रदीप जैन कोषाध्यक्ष, सदस्य गोपाल सिंघल, संजय जैन यूबीआई वाले, संजीव जैन एसबीआई, राहुल जैन? प्रतीक जैन, एजीएम अमित जैन जैन कॉलोनी, प्रमोद जैन निवर्तमान अध्यक्ष, राहुल जैन सीए ऑडिटर को सदन ने सर्वसम्मति से वर्तमान कार्यकारिणी के लिए नामित किया।
सभा के पश्चात अध्यक्ष दिगंबर जैन समाज विनोद जैन और मंदिर के परम संरक्षक राजीव जैन ने सभा को शांतिपूर्ण एवं सद्भाव के साथ नई कार्यकारिणी के गठन हेतु सदन को धन्यवाद ज्ञापित किया।


 


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...