बुधवार, 1 अप्रैल 2020

1 से 2 साल में बदल दें अपना तकिया

1 से 2 साल में बदल दें अपना तकिया



बीमार होने से बचना है तो इन डेली यूज चीजों को बदलें
प0नि0डेस्क
देहरादून। खाने-पीने की चीजों के साथ-साथ डेली यूज में आने वाली कुछ चीजों का सेहत पर सीधा असर पड़ता है। शायद यकीन ना हो लेकिन घर में मौजूद ऐसी कई चीजें हैं जिनका जाने-अनजाने लोग वर्षो तक इस्तेमाल करते रहते हैं। उनको लगता है कि वह तो अभी ठीक है और यूज किया जा सकता है लेकिन यह चीजें अक्सर बीमार कर देती हैं। 
इन डेली यूज आइटम्स के बारे में सभी जानते भी है जिन्हें स्वास्थ्य के लिहाज से नियमित रूप से बदलना जरूरी होता है। इन डेली यूज होने वाले आइटम्स के खराब होने का इंतजार करने की बजाए उन्हें रेग्युलर बेसिस पर बदलते रहना चाहिए।
अपना बिस्तर और अपना तकिया हर किसी को प्यारा होता है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि अपने फेवरिट पिलो के साथ सदियों तक न छोड़े। तकिया यानी पिलो की भी एक निश्चित शेल्फ लाइफ होती है। 
हर रात जब आप सोते हैं तो शरीर से बाल, बॉडी ऑइल आदि चीजें निकलती हैं जो तकिए पर गिरती हैं। हो सकता है कि पिलो कवर यूज करती हों और उसे नियमित रूप से धो देते हों जिससे आपको लगे कि तकिया तो अभी पूरी तरह से ठीक है। लेकिन थम्ब रूल यही है कि हर 1 से 2 साल के अंदर तकिया बदल देना चाहिए।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...