सोमवार, 27 अप्रैल 2020

जागरूक बनो आवाज उठाओ संस्था ने बांटे मास्क

जागरूक बनो आवाज उठाओ संस्था ने बांटे मास्क



संवाददाता
देहरादून। पूरी दुनिया कोरोना वायरस के संकट से जूझ रही है और अमारा देश भी लाकडाउन के हालातों से गुजर रहा है। ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग, सेनेटाइजर और मास्क इस लड़ाई का मुख्य हथियार बन गया है। लेकिन कई कारणों से लोग इनका उपयोग नहीं कर पा रहें है। ऐसे में जागरूक बनो आवाज उठाओ संस्था द्वारा लोगों को जागरूक करने का बीड़ा उठाया गया। 
इसी क्रम में संस्था के संयोजक यशवीर आर्य के नेतृत्व में शहर के सामाजिक संस्था ‘जागरूक बनो आवाज उठाओ’ द्वारा मास्क वितरण की श्रृंखला मंे घंटाघर पर मास्क इस्तेमाल न वाले और उचित मास्क का प्रयोग न करने वाले राहगीरों को मास्क का वितरण किया।
संस्था के संयोजक यशवीर आर्य ने समुचित दूरी बनाने के लिये एक स्टिक के द्वारा मास्क देते हुये लोगों से अनुरोध किया कि यदि सड़क पर आना जरूरी है तब ही आयें और मास्क लगाकर दूरी भी बनाये रखे। उन्होंने कहा कि कोरोना से डरने की बजाय इसके प्रति जागरूकता से ही बचाव हो सकता है।  
बता दें कि सूती, खादी कपडे के मास्क संस्था के संयोजक आर्य द्वारा स्वयं बनाये गये हैं जिनको स्टरलाइज करके पुनः प्रयोग किया जा सकता है और प्रदूषण से भी बचाव हो सकता है।
                     
लिंक का इंतजार करने की जरूरत नहीं
ताजा समाचारों के लिए सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक करके पेज पर आयें और जानें देश दुनिया का हाल-खबर। पसंद आये तो शेयर भी करें।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...