सोमवार, 13 अप्रैल 2020

जरूरतमंदों की सेवा में जुटें कार्यकर्ताः दिनेश मोहनिया

जरूरतमंदों की सेवा में जुटें कार्यकर्ताः दिनेश मोहनिया



दिल्ली विधायक व आम आदमी पार्टी के उत्तराखण्ड प्रदेश प्रभारी का आह्वान
संवाददाता
देहरादून। कोरोना संकट के चलते देशव्यापी लाकडाउन की स्थिति के मद्देनजर आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी व दिल्ली की संगम विहार विधानसभा के विधायक दिनेश मोहनिया ने प्रदेश के सभी जिलों के आप कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो कान्प्रफेंसिंग के जरिये संवाद स्थापित कर राज्य के विभिन्न जिलों में चल रही गतिविधियों की जानकारी ली और देशव्यापी संकट की इस घड़ी में प्राथमिकताओं के आधार पर कार्य करने का आह्वान किया।
मोहनिया ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी की अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा कोरोना संकट से निपटने के लिए किए जा रहे बेहतरीन कार्य प्रबंधन के बारे में बताते हुए कहा कि इस समय राजनीति से ऊपर उठकर मानवता के लिए कार्य करने की जरूरत है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को जरुरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय विपदा के वक्त सभी आप कार्यकर्ताओं को राजनीति से ऊपर उठकर जरूरतमंदों की मदद व सामाजिक सेवा कार्यों में एकजुट होकर जुटे रहना है। 
ज्ञात हो कि आम आदमी पार्टी प्रदेश के अलग अलग जिलों में कार्यकर्ताओं द्वारा बनाये गये लाकडाउन राहत फण्ड व ’आम आदमी की रसोई’ के माध्यम से जरूरतमंदों तक राशन व भोजन पहुंचा रही है। साथ ही प्रदेश के ब्लड बैंकों में ब्लड की कमी को देखते हुए भी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान भी किया है। 
इस विडियो कान्प्रफेंस का संचालन आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन पिरशाली ने किया और प्रदेश के अलग अलग जिलों से लगभग 100 से अधिक कार्यकताओं ने इस वीडियो कान्प्रफेंसिंग में सहभागिता की।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...