शनिवार, 25 अप्रैल 2020

लाकडाउन के दौरान सास-बहु के झगड़े टालने के उपाय

लाकडाउन के दौरान सास-बहु के झगड़े टालने के उपाय



प0नि0डेस्क
देहरादून। देशभर में कोरोना वायरस पर नियंत्रण पाने के लिए लाकडाउन लगाया गया है। इसकी वजह से सभी लोगों को घर पर ही रहने के निर्देश दिए गए हैं। कई लोगों को परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका मिल रहा है तो कई लोग ऐसे भी हैं जो घर में खुद को कैद समझ रहे हैं। लाकडाउन के बीच ऐसी खबरें सामने आयी हैं जिनके मुताबिक घर पर समय बिताने से रिश्तों में नयी जान आ गयी। एक दूसरे के लिए वही प्यार और अपनापन जाग उठा है।
मगर हर सिक्के के दो पहलु होते हैं। इस लाकडाउन के कारण ज्यादा समय साथ रहने से कुछ रिश्तों में तनाव भी आ रहा है। लाकडाउन के दौरान सास-बहु के बीच नोकझोंक बढ़ गयी है। साथ रहकर भी अपनी सास-बहु के साथ रिश्तों में दूरी आ रही है तो इसे कम करने के लिए कुछ उपाय काम आ सकते हैं।
सास और बहु के बीच झगड़ा होता रहता है। ऐसे में बहु को मां दुर्गा या गौरी माता को सुनहरे लाल रंग की साड़ी चढ़ानी चाहिए। इसके बाद इसे अपनी सास को भेंट कर दें। अगर सास की इच्छा हो तो वो भी ये काम कर सकती हैं।
यदि विवाद होता रहता है तो दोनों को ही चांदी का चौकोर टुकड़ा या फिर ठोस गोली अपने पास रखनी चाहिए। अगर लड़ाई अधिक हो रही है तो दोनों को चांदी की चेन गले में पहन लेनी चाहिए। साथ ही दोनों एक दूसरे से सफेद वस्तु देने और लेने से बचें।
मान्यता है कि बहु को रोज प्रातः उठकर स्नान आदि के बाद गुड़ मिला हुआ जल भगवान सूर्य को चढ़ाना चाहिए। इससे सास प्रसन्न होती है।
यदि आप अपनी सास से संबंध मधुर बनाए रखना चाहती हैं तो प्रतिदिन पूजा के बाद माथे पर हल्दी या केसर की बिंदी लगाएं।
अगर आप अपने रिश्ते को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं तो ये उपाय काम आ सकता है। इसके मुताबिक सूर्याेदय से पहले ही घर में झाड़ू लगा लें और कूड़ा घर से बाहर कर दें।
यदि बहु बिना किसी कपट और साफ मन से अपनी सास को 12 लाल और 12 हरी कांच की चूड़ियां भेंट करती हैं तो दोनों के बीच के रिश्ते में सुधार आता है।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...