सोमवार, 6 अप्रैल 2020

लिपस्टिक लगाने के बेसिक टिप्स

लिपस्टिक लगाने के बेसिक टिप्स



प0नि0डेस्क
देहरादून। महिलाओं के लिए नैन नक्श बेशकीमती होते है जिसे यदि सजाया जाए तो यह उनको और सुन्दर बना देता है। होठों के रंग के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं कर सकते। कुछ तरीके और नियम का पालन कर सुन्दर होंठ पा सकते हैं।
अगर होंठों पर कुछ बिंदास इस्तमाल करना चाहते हैं तो अपना बाकी का मेकअप सामान्य रखें। एक ऐसा चेहरा जिसपर कई तरह के शेड एक साथ दिख रहे हों कभी देखने में अच्छा नहीं लगता। इसलिए एक बार में चेहरे के किसी एक ही हिस्से पर ध्यान दें। अगर दूसरे हिस्से भी होठों की तरह ही ज्यादा दिखेंगे तो आप अच्छे नहीं दिखेंगे।
कई मैटे और क्रीम बेस वाले लिपस्टिक ने आजकल चमकीले लिपस्टिक की जगह ले ली है। थोड़ी बहुत चमक चल जाती है पर ज्यादा चिमकी से बचें। मेटल के पिग्मेंट होठों पर चिपक जाते हैं और कई बार चेहरे पर बिखर जाते हैं। यह मेकअप को बिगाड़ देता है।
अगर होठों पर कोई बोल्ड रंग लगा हो तो यह लोगों को जल्दी आकर्षित करता है। इसके साथ ही अगर ग्लास दांतों पर लग जाता है या होठों के किनारों पर आकर चिपक जाता है तो पूरा मेकअप खराब हो जाता है इसलिए इससे बचने के लिए लिपस्टिक की कम कोट लगाएं।
बाजार में लिपस्टिक के ऐसे कई शेड होंगे जिनपर दिल आ गया होगा। पर जब इन्हें अपने होठों पर लगाते हैं तो जंचता नहीं। इसके पीछे एक कारण है। लिपस्टिक अपने रंग के अनुसार चुनना चाहिए। अपनी स्किन टोन के बारे में पता करें और यह देखें कि कौन सी लिपस्टिक अच्छी लगेगी।
लिप शेड को ज्यादा देर तक टिकाने के लिए प्राइमर का इस्तमाल करें। अच्छी क्वालिटी का प्राइमर लिपस्टिक लगाने से पहले लगाएं ताकि लिपस्टिक देर तक टिके। इससे लिपस्टिक सही तरीके से और सामान रूप से पूरे होंठ पर लग जाती है। अगर प्राइमर नहीं है तो लिपस्टिक लगाने के बाद इसपर पाउडर या फाउंडेशन लगा सकते हैं।
किनारों पर सही तरह से लिपस्टिक लग जाए इसके लिए लिप ब्रश की जरुरत पड़ सकती है। एक आर्टिस्ट सीधे स्टिक का इस्तमाल न कर के हमेशा स्ट्रोक के लिए ब्रश का इस्तेमाल करता है ताकि गलतियां कम हों। ब्रश से होंठों के सिलवट भी नहीं दिखते।
होंठों को हाईलाइट करने का तरीका होता है। होंठों के बीच से शुरुआत कर अंत तक जाना होता है। इससे कम गलतियां करेंगे। लगाने के बाद उन किनारों को मिला लें जो स्मज हो चुके हैं। ब्लाट करने के बाद इसपर लिपस्टिक का दूसरा कोट लगाएं। इससे शेड देर तक होंठों पर टिका रहेगा और आपके होंठों पर चमक बनी रहेगी।


 


मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...