शुक्रवार, 24 अप्रैल 2020

मदद के नाम पर चंदे का धंधा चल पड़ा

सहायता कीजिये पर यकीन के साथ की वह जरूरतमंदों को मिले
मदद के नाम पर चंदे का धंधा चल पड़ा



प0नि0ब्यूरो
देहरादून। कोरोना वायरस के चलते लागू लाकडाउन ने बड़ी संख्या में लोगों को मदद का दरकारी बना दिया है। ऐसे लोगों में ज्यादातर रोज कमाने खाने वाला मजदूर वर्ग शामिल है। हालांकि जैसे जैसे लाकडाउन की अवध् िमें बढ़ोतरी हो रही है, इसके दायरे में अन्य लोग भी आते जा रहें है। इस बीच मदद के नाम पर कुछ ठगी करने वाले गिरोह तो बहुत से साइबर ठगी करने वाले भी सक्रिय हो गए है। इस लिहाज से मदद देने वालों का भी दायित्व बन जाता है कि वे इमदाद देते समय सुनिश्चित कर लें कि उनके द्वारा दी जा रही इमदाद सही लोगों तक पहुंच रही है।
देशभर में कोरोना संकट के चलते लाकडाउन लागू है। तमाम काम धंधे बंद हो गए है और बड़ी संख्या में लोगों को खाने पीने के लाले पड़ गए है। इनमें बहुत से लोग ऐसे है जो लाकडाउन के कारण रास्तों में फंसे हुए है। हालांकि सरकारें अपने अपने सिस्टम से उनको राहत पहुंचाने का प्रयास कर रहीं है। वहीं बहुत से समाज सेवी भी इस काम में अपने अपने स्तर से योगदान दे रहें है। लेकिन इस बीच बहुत से अवांछित लोग चंदे का धंधा करने में लगे हुए है। 
ऐसे माहौल में जरूरी हो जाता है कि जो लोग जरूरतमंदों को सहायता पहुंचाना चाहते है, वे सर्तक रहें और यकीन करें कि उनकी मदद वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंच रही है। इस काम के लिए सबसे सही तरीका पीएम केयर्स फंड़ एवं मुख्यमंत्री राहत कोष जैसे कोष ही है। हालांकि कई अन्य संस्थाएं भी ऐसी मदद में भागीदारी कर रहीं है। लेकिन ज्यादातर मामलों में देखने को आया है कि उनमें पारदर्शिता का नितांत अभाव है। वहीं ज्यादातर संस्थाएं ऐसे चंदों के लिए अधिकृत भी नही है। वहीं बहुत से लोग तो या तो पैसा बनाने के लिए या अपना नाम चमकाने की खातिर ही मदद का दिखावा कर रहीं है। 
चूंकि कोरोना संकट के समय जरूरतमंदों को मदद का मानवीय पहलू अहम है लेकिन इसके साथ ही यह भी जरूर है कि जिसकी मदद हो, उसके स्वाभिमान को भी आहत न किया जाये। लेकिन अति उत्साह में मददगार कई बार राई का पहाड़ दर्शाकर तिया पांचा एक किए दे रहें है। यह मदद के असूलों के विपरीत है। इससे तो बेहतर है कि मदद करने के इच्छुक लोग सरकारी तंत्र पर भरोसा रखें और सरकारी फंड्स में ही अपना योगदान दें, तो बेहतर होगा।


लिंक का इंतजार करने की जरूरत नहीं
ताजा समाचारों के लिए सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक करके पेज पर आयें और जानें देश दुनिया का हाल-खबर। पसंद आये तो शेयर भी करें।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...