शनिवार, 16 मई 2020

बिना जमान के जमाए गाढ़ी दही

बिना जमान के जमाए गाढ़ी दही



गाढ़ी दही जमाने का सही तरीका
प0नि0डेस्क
देहरादून। दही सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन घर का दही रेस्टोरेंट और हलवाई के दही के जितना गाढ़ा और टेस्टी नहीं होता है। पतले और खट्टे दही के वजह से ज्यादातर लोग बाजार का दही खाना पसंद करते हैं। लेकिन याद रहे कि मार्केट में मिलने वाला डिब्बाबंद और पैकेज्ड दही घर में तैयार किए गए दही से ज्यादा हेल्दी नहीं होता। 
घर में दही जमाने के कई तरीके है लेकिन कई बार ऐसा होता है कि दही गाढ़ी नहीं जमती है। जिसके कारण वह पसंद नहीं आता है। इसके अलावा अगर थोड़ी कोशिश करें तो वो गाढ़ा बन सकता है। 
घर में दही जमाने के तरीके और दही को गाढ़ा करने के कुछ उपाय
पुराने और खट्टे दही से दही जमानाः इस तरीके से दही जमाना परंपरागत है। इसके लिए कम से कम आधा किलो दूध उबालें और ठंडा होने दें। एक कटोरी में दो चम्मच पुराना खट्टी दही लें और फेंट लें। जब दूध गुनगुना रह जाए तो उसे लगातार चम्मच से हिलाते हुए उसमें फेंटा हुआ खट्टी दही मिलाएं। जब ये अच्छी तरह मिल जाए तो इसे ढंककर अंधेरी जगह पर रख दें। इसे रातभर के लिए या कम से कम 5-6 घंटे के लिए बिना छेड़े ढंके हुए रखे रहने दे। जब दही जम जाए तो उसे फ्रिज में रख दें और दो दिन इस्तेमाल करें।
मिल्क पाउडर से जमाएं दहीः इसके लिए सबसे पहले दूध को उबालकर थोड़ा सा ठंडा करना होगा। जब दूध गुनगुना हो जाए। तो एक बाउल में सबसे 2 से 3 चम्मच मिल्क पाउडर ले लें। ऐसा करने से दही बिल्कुल भी खट्टी नहीं होती है और दही में मौजूद पानी अब्जार्व हो जाता है। फिर उसमें थोड़ा सा दही मिला लें और दूध डालकर दो बर्तन लेकर उसे अच्छी तरह से फेंट लें। ऐसा करने से दही बहुत अच्छी जमती है। फिर इसे किसी कपड़े में कवर करके कम से कम 4 घंटे के लिए रख दें।
मिर्च से दही जमाएंः बिना जमान के सूखी साबुत लाल मिर्च से भी दही जमा सकते है। इसके लिए सबसे पहले पुराने तरीके की तरह ही आधा किलो दूध उबालें और फिर उसे ठंडा होने दें। जब दूध गुनगुना हो तो 2-3 सूखी साबुत लाल मिर्च (डंठल सहित) दूध में डाल दें। और इसे ढककर रख दें। ड्राई लाल मिर्च में लैक्टोबैसिल्ली नामक बैक्टीरिया होता है, जिसकी सहायता से दूध से दही बनता है। हालांकि इस तरीके से दही जमाने से दही बहुत ज्यादा गाढ़ा नहीं होता लेकिन इस दही से अगर दोबारा दही जमाएंगे, तो वह बहुत गाढ़ा जमता हैं।
माइक्रोवेव में जमाएं दहीः अगर दही जल्दी और गाढ़ा जमाना हैं तो माइक्रोवेव ओवन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए हल्के गुनगुने दूध में जामन लगाकर इसे ढक कर रख दें। फिर माइक्रोवेव को 180 डिग्री पर दो मिनट के लिए प्री हीट करके स्विच बंद कर दें। अब इसमें दूध का बर्तन रख दें। मगर ओवन का ढक्कन बंद ही रखें, दही 2 घंटे में जम जाएगा।
बहुत से लोग कहते हैं कि दही को जमते ही तुरंत ठंडी जगह में रख देना चाहिए या फिर उसका इस्तेमाल कर लेना चाहिए। अगर दही को ज्यादा देर तक के लिए जमने के लिए रखा जाएगा तो वो ज्यादा खट्टी होगी। जबकि दही को ज्यादा देर जमाने से वो ज्यादा गाढ़ा जमती है। आमतौर पर इसे जमाने के लिए कम से कम 7 घंटे का वक्त तो दिया ही जाना चाहिए।
अगर लग रहा है कि दही में पानी ज्यादा है तो इसके लिए छानने की विधि का इस्तेमाल करें। इसे किसी भी तरीके से कितनी भी देर तक छान सकते हैं। जितना गाढ़ा दही चाहिए, उतना ज्यादा इसे छाना जा सकता है।
गाढ़ी दही जमाने के तरीके-
- गाढ़ा दही जमाने के लिए फुल क्रीम दूध इस्तेमाल करें। ध्यान रखें दूध में पानी नहीं मिलाना हैं।
- दही जमाने से पहले दूध को उबाल लें। ऐसा करने में खमीर उठने के प्रोसेस में दूध खराब नहीं होगा।
- दही बनाने के लिए जो दही आप दूध में मिलाएंगे वह ज्यादा गाढ़ा और ठंडा नहीं होना चाहिए और दूध न ठंडा हो न ज्यादा गर्म।
- आधे लीटर दूध में एक चम्मच दही डालें और दूध की मात्रा के हिसाब से दही मिक्स करें।
- जब दूध में दही डालें। उसके बाद दूध एक बर्तन से दूसरे बर्तन में डालते हुए दही को उसमें अच्छी तरह मिला लें।
- फिर दही वाले दूध को एक अलग बर्तन में डालकर 5 से 6 घंटे के लिए गर्म जगह में ध्यान दें। ध्यान रखें दूध में दही डलाने के बाद दूध को 5 से 6 घंटे तक हाथ नहीं लगाना हैं।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...