शुक्रवार, 8 मई 2020

नगर निगम द्वारा टैक्स बढ़ाने पर आपत्ति

नगर निगम द्वारा टैक्स बढ़ाने पर आपत्ति



देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने महामारी के वक्त किसी भी किस्म की टैक्स वृद्वि न करने की मांग
संवाददाता
हल्द्वानी। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने नगर निगम द्वारा टैक्स बढ़ाने पर आपत्ति दर्ज  की है। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने आन लाइन बैठक कर नगरनिगम से इस वक्त किसी भी किस्म की टैक्स वृद्वि न करने की मांग रखी। 
देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर की अगुवाई में हुई बैठक में कहा गया कि शनिवार साप्ताहिक बन्दी का दिन होता है इसको पहले की भांति बन्द रखा जाये। हुकम सिंह कुंवर ने कहा कि व्यापारी इस वक्त संकट की घड़ी से गुजर रहे हैं। सरकार की ओर से अभी तक कोई राहत न मिलना दुखद है।
कुंवर ने कहा कि व्यापारी हर तरीके से सरकार के समर्थन में खड़ा है। सरकार को भी मदत करनी चाहिए। व्यापारियों को बिजली, पानी, ब्याज में छूट देनी चाहिए। व्यापारियों में नगर निगम द्वारा टैक्स बढ़ाये जाने पर बहुत रोष है। 
आनलाइन बैठक में प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, मुकेश बेलवाल, रमेश जोशी, गमोहन चिलवाल, घनश्याम वर्मा, अतुल गुप्ता, विनोद गोयल, हरजीत चड्ढा, आरिपफ खान, अनिल खंडेलवाल, अशोक मोंगा आदि शामिल थे।


लिंक का इंतजार करने की जरूरत नहीं
ताजा समाचारों के लिए सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक करके पेज पर आयें और जानें देश दुनिया का हाल-खबर। पसंद आये तो शेयर भी करें।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...