गुरुवार, 18 जून 2020

द्वितीय विश्व युद्ध के 75वें विजय दिवस परेड में भारतीय सैन्य दल भाग लेगा 

द्वितीय विश्व युद्ध के 75वें विजय दिवस परेड में भारतीय सैन्य दल भाग लेगा 



भारत अपने तीनों सेनाओं के सैन्य दलों की टुकड़ियों को भाग लेने मास्को भेजेगा
एजेंसी
नई दिल्ली। द्वितीय विश्व युद्ध में विजय की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर वीरता और बलिदानों का सम्मान करने के लिए रूस और अन्य मैत्रीपूर्ण लोगों द्वारा मास्को में एक सैन्य परेड आयोजित किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूसी संघ के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को विजय दिवस 9 मई के अवसर पर बधाई संदेश भेजा था। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अपने रूसी समकक्ष श्री सर्गेई शोइगू को बधाई संदेश भेजा है।
रूस के रक्षा मंत्री ने मास्को में 24 जून को आयोजित होने वाले विजय दिवस परेड में भाग लेने के लिए भारतीय दल को आमंत्रित किया है। रक्षा मंत्री ने परेड में भाग लेने के लिए 75 सदस्यीय दल को भेजने पर सहमति व्यक्त की है, जहां अन्य देशों के सैन्य दलों के भी भाग लेने की उम्मीद है। भारतीय दल में तीनों सेनाओं के सैन्यकर्मियों को शामिल किया गया है। 
परेड में भाग लेना, रूस के लोगों के साथ एकजुटता दिखाने और श्रद्धांजलि देने का प्रतीक होगा जब वे महान देशभक्ति के युद्ध के अपने नायकों को याद करेंगे।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...