मंगलवार, 16 जून 2020

कुटिल चीन का प्रोपगंडा

कुटिल चीन का प्रोपगंडा



आरोप लगा रहा- भारतीय सेना ने जानबूझकर उकसाया
एजेंसी
बीझिंग। वेस्टर्न थिएटर के प्रवक्ता चांग श्वेइली ने गेल्लवान घाटी क्षेत्र में चीनी और भारतीय सीमा सैनिकों के बीच संघर्ष पर बयान जारी किया। बयान के मुताबिक 15 जून की शाम को चीन-भारत की सीमा पर गेल्लवान घाटी क्षेत्र में भारतीय सेना ने अपने वादे का उल्लंघन किया और वास्तविक नियंत्रण सीमा रेखा को फिर से पार कर लिया। जानबूझकर भड़काने के हमलों से दोनों पक्षों के बीच भयंकर शारीरिक संघर्ष हुआ, जिसके परिणामस्वरूप सैनिक हताहत हुए।
चीन कुटिनला से दावा कर रहा है कि गेल्लवान घाटी क्षेत्र की संप्रभुता हमेशा से चीन की रही है। भारतीय सीमा रक्षा बल ने दोनों देशों के बीच सीमा मुद्दे पर समझौते का गंभीरता से उल्लंघन किया। उसने आरोप लगाया कि चीन-भारतीय सैन्य कमांडर स्तरीय वार्ता की सहमति का उल्लंघन किया गया और दो सशस्त्र बलों और दोनों देशों के लोगों की भावनाओं के बीच संबंधों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया है। 
चीन ने बड़ी ही चालाकी से खुद को मासूम बताते हुए कहा कि वह आह्वान करता है कि भारतीय पक्ष सभी उल्लंघन और उकसावे वाली कार्रवाइयों को तुरंत रोके ताकि मतभेदों को दूर करने के लिए चीन के साथ संवाद वार्ता करने के सही ट्रैक पर लौट आ सके।


 


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...